सऊदी अरब में मौत के बाद मुस्लिम बता दफना दिया ऊना के संजीव का शव, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

Edited By Vijay, Updated: 19 Feb, 2021 09:48 PM

after death in saudi arabia the body of sanjeev of una buried as muslim

जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-2 निवासी संजीव शर्मा की सऊदी अरब में बीमारी के चलते करीब 1 माह पहले मौत हो गई थी। संजीव के परिजन उसके शव को भारत लाए जाने की मांग कर रहे थे लेकिन रहस्यमयी परिस्थितियों में सऊदी अरब में संजीव शर्मा के शव को दफनाए जाने की...

ऊना (अमित): जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-2 निवासी संजीव शर्मा की सऊदी अरब में बीमारी के चलते करीब 1 माह पहले मौत हो गई थी। संजीव के परिजन उसके शव को भारत लाए जाने की मांग कर रहे थे लेकिन रहस्यमयी परिस्थितियों में सऊदी अरब में संजीव शर्मा के शव को दफनाए जाने की घटना सामने आने के बाद जहां एक तरफ परिजनों में गुस्सा भड़क उठा है, वहीं देश की सरकारी व्यवस्थाओं पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं। मृतक संजीव शर्मा के घर में मानसिक रूप से विक्षिप्त उनकी धर्मपत्नी और 3 बेटियां मौजूद हैं, जिनमें से एक बेटी दिव्यांग बताई जा रही है। इतना ही नहीं, संजीव शर्मा की मौत के बाद शव के इंतजार में घर में बैठी मां ने भी दम तोड़ दिया है।
PunjabKesari, Death Certificate Image

संजीव शर्मा की बेटी नैंसी शर्मा ने बताया कि उनके पिता 23 वर्षों से सऊदी अरब में एक कंपनी में कार्यरत थे जबकि पिछले साढे़ 3 साल से वह सऊदी में ही रह रहे थे। इसी बीच दिसम्बर, 2020 में उनकी तबीयत वहां बिगड़ गई, जिसके चलते 24 जनवरी, 2021 को उनकी मौत हो गई। संजीव की मौत के बाद उनके परिजन कंपनी के मालिकों और भारत सरकार से शव को वापस भारत लाए जाने की मांग करते आ रहे थे लेकिन 18 फरवरी शाम को कंपनी के मालिक ने संजीव शर्मा के भाई राजीव शर्मा को एक संदेश के जरिए यह बताया कि उन्होंने संजीव के शव को सऊदी में ही दफना दिया है। संजीव शर्मा के शव को दफनाए जाने की घटना सामने आने के बाद परिजन हतप्रभ रह गए। इसके बाद परिजनों ने संजीव के शव को वापस भारत लाए जाने की मांग को लेकर संघर्ष का रास्ता अपनाने की ठान ली है। इसी मामले के चलते शुक्रवार को संजीव शर्मा के परिजन डीसी ऑफिस पहुंचकर एडीसी ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा से भी मिले।
PunjabKesari, Daughter of Sanjeev Kumar Image

उधर, एडीसी ऊना ने बताया कि मृतक संजीव शर्मा के परिजनों से मिले हैं और संजीव के शव को वापस भारत लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस संबंध में मृतक संजीव शर्मा के परिजनों को कुछ लिंक प्रदान किए गए हैं जिन पर वह मेल के जरिए संजीव के शव को वापस लाने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों और सरकार से भी जरूर मदद प्राप्त की जाएगी।
PunjabKesari, Relatives of Sanjeev Kumar Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!