3 टास्क के पश्चात न्यूजीलैंड के लुईस टैपर की बढ़त बरकरार

Edited By kirti, Updated: 01 Nov, 2018 12:12 PM

after 3 tasks new zealand s louise tapper retains the lead

इंडियन कप पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के ओवरआल वर्ग में तीसरे टास्क के पश्चात भी न्यूजीलैंड के लुईस टैपर ने अपनी बढ़त को बनाए रखा तो भारत के देबु चौधरी ने भी दूसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि मैट सीनियर 3 टास्क के पश्चात तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।...

बिलिंग : इंडियन कप पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के ओवरआल वर्ग में तीसरे टास्क के पश्चात भी न्यूजीलैंड के लुईस टैपर ने अपनी बढ़त को बनाए रखा तो भारत के देबु चौधरी ने भी दूसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि मैट सीनियर 3 टास्क के पश्चात तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। बुधवार को 71.8 किलोमीटर का टास्क प्रतिभागियों को दिया गया जिसमें 95 पायलटों ने उड़ान भरी।

इसमें रूस के पायलट कोंसटैंटिन ने 992 अंक प्राप्त कर तीसरे टास्क में प्रथम स्थान अर्जित किया जबकि रूस के एलेग्जैंडर 986 अंकों के साथ दूसरे स्थान तथा न्यूजीलैंड के लुईस टैपर 967 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे जबकि भारत के देबु चौधरी 966 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। यद्यपि पहले 2 टास्क में अच्छा प्रदर्शन करने के पश्चात लुईस टैपर अभी 2219 अंकों के साथ 3 टास्क के पश्चात प्रथम स्थान पर हैं जबकि भारत के देबु चौधरी 2214 अंक के साथ दूसरा स्थान बनाए हुए हैं जबकि न्यूजीलैंड के मैट सीनियर 2144 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 


महिला वर्ग में तीसरे टास्क में रूस की ऐना 565 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रही जबकि वैरोनिका 506 तथा ऐलना दमित्री 500 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहीं। 3 टास्क के पश्चात ऐना 1483 अंकों के साथ पहले, ऐलना दमित्री 1105 अंकों के साथ दूसरे तथा वैरोनिका 1079 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। भारतीय पायलटों में देबु चौधरी 3 टास्क के पश्चात अभी भी 2214 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं जबकि विजय सोनी 2020 तथा अरविंद पाल 1865 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!