Edited By Vijay, Updated: 19 Sep, 2021 08:18 PM
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले अनुपम खेर को डाॅक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। हिन्दू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने हिन्दू अध्ययन में डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है।
शिमला (अभिषेक): बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले अनुपम खेर को डाॅक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। हिन्दू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने हिन्दू अध्ययन में डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। फ्लोरिडा स्थित इस विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान मिला। यह सम्मान पाकर अनुपम खेर खासे उत्साहित हैं और स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल नैटवर्किंग साइट्स के माध्यम से दी है।
उन्होंने कहा कि यह उपाधि उन्हें हिन्दू धर्म के दर्शन, दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति के दर्शन के बारे में बात करने के लिए मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उनके जीवन व करियर में अब तक कई गर्व से पल आए हैं और अब यह उपाधि मिलना भी उनके लिए बेहद खास है। उल्लेखनीय है कि अनुपम खेर इन दिनों अपने नए शो जिंदगी का सफर के सिलसिले में अमेरिका के कई शहरों की यात्रा कर रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here