Edited By Ekta, Updated: 30 Aug, 2019 02:31 PM
बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से एक ट्रक चालक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जहां चालक बुरी तरह से घायल हुआ है। बता दें कि यह हादसा चंडीगढ़-मनाली एनएच- 205 पर छड़ोल के पास हुआ। घायल अवस्था में चालक को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से पीजीआई चंडीगढ़...
बिलासपुर: बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आने से एक ट्रक चालक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जहां चालक बुरी तरह से घायल हुआ है। बता दें कि यह हादसा चंडीगढ़-मनाली एनएच- 205 पर छड़ोल के पास हुआ। घायल अवस्था में चालक को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक की पहचान रामपाल पुत्र कृष्ण लाल निवासी जेजवीं (खेडी) तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। चालक की दांई टांग और पीठ में फैक्चर हुआ है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह रामपाल अपना ट्रक (एचपी 62ए-6857) लेकर बिलासपुर से स्वारघाट की तरफ जा रहा था। उसने देखा कि छड़ोल स्थान हाईवे पर पत्थर गिरे हुए हैं और वह ट्रक खड़ा करके सड़क से पत्थरों को हटाने लगा कि इतने में ढांक से और ज्यादा पत्थर आ गए। जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे कड़ी मशक्कत से मलबे से बाहर निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। बता दें कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश से इस स्थान पर भूस्खलन होने से काफी तबाही हुई थी।