Edited By kirti, Updated: 26 Jan, 2020 05:13 PM
बिलासपुर जिले में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एक हादसा हो गया। जहां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर फूल बरसाने वाला पैराग्लाइडर अचानक से नीचे गिर गया। हालांकि उसे ज्यादा चोटें नहीं आईं। बताया जा रहा है कि...
बिलासपुर(मुकेश): बिलासपुर जिले में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एक हादसा हो गया। जहां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर फूल बरसाने वाला पैराग्लाइडर अचानक से नीचे गिर गया। हालांकि उसे ज्यादा चोटें नहीं आई।
बताया जा रहा है कि पैराग्लाइडर बैलेंस बिगड़ने के कारण नीचे गिरा था। पैराग्लाइडर ने बताया कि जब वह नीचे उतर रहा था। तो लैंडिग के कुछ ही सेकेंड पहले उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। उसे वहां मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत उठाया। उसे हल्की चोटें लगी थीं। इसके बाद आईपीएच मंत्री ने इस पैराग्लाइडर को मंच पर सम्मानित भी किया।