आश्रय शर्मा की मां का बयान, सीमाओं से बंधे लेकिन पिता अनिल का आशीर्वाद बेटे के साथ (Video)

Edited By Ekta, Updated: 15 May, 2019 12:19 PM

लोकसभा चुनाव की तैयारियां इस समय अंतिम दौर में है और सभी राजनीतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते। इस समय हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों में से मंडी सबसे हॉट सीट में से एक है। मंडी हॉट सीट से कांग्रेस के प्रत्यासी आश्रय...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): लोकसभा चुनाव की तैयारियां इस समय अंतिम दौर में है और सभी राजनीतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते। इस समय हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों में से मंडी सबसे हॉट सीट में से एक है। मंडी हॉट सीट से कांग्रेस के प्रत्यासी आश्रय शर्मा चुनावी मैदान में पहली बार अपना भाग्य अजमा रहे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा के प्रत्यासी रामस्वरूप शर्मा को पार्टी ने दूसरी बार मैदान में उतारा है। मंगलवार को कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर में प्रियंका गांधी की रैली आयोजित की थी।

खराब मौसम की बजह से रैली स्थल नहीं पहुंच पाई लेकिन आश्रय की मां सुनीता शर्मा रैली स्थल पहुंची और पंडाल में बैठ जनसभा को सुनती रही। मीडिया से बातचीत करते हुए सुनीता शर्मा ने कहा कि इस समय कांग्रेस के पक्ष में प्रदेश व देश में लहर चल रही है और जीत आश्रय की होने जा रही है। उन्होंने कहा कि आश्रय पर उनके पिता अनिल का पूरा आशीर्वाद है। मीडिया के सवाल का जबाब देते हुए कहा कि आश्रय के पिता भाजपा के विधायक है। राजनीति में कई मजबूरियां होती है लेकिन उनका पूरा आशीर्वाद अपने बेटे आश्रय के साथ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!