हिमाचल में लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP, 18 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित

Edited By Vijay, Updated: 23 Oct, 2018 04:55 PM

aap will fight lokshaba election in himachal

लोकसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी अब हिमाचल में सक्रिय हो गई है। आप प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनावों को देखते हुए आप ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।

शिमला (राजीव): लोकसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी अब हिमाचल में सक्रिय हो गई है। आप प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनावों को देखते हुए आप ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की कमान निक्का सिंह पटियाल को सौंपी है। निक्का सिंह को प्रदेश का कन्वीनर नियुक्त किया गया है जबकि प्रदेश में 4 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी द्वारा सचिव व अन्य पदाधिकारी की 18 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है। शिमला पहुंचे आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी किशोर झा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी अपनी स्थिति मजबूत करेगी व तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी। भ्रष्टाचार व जनता का हर मुद्दा आप का मुद्दा रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू कर प्रदेश की जनता को अपने साथ जोड़ेगी और जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश की जनता के बीच जाएगी। इसके अलावा पार्टी केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश की बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन भी करेगी।
PunjabKesari
हिमाचल में भी मजबूत होगा संगठन
वहीं आम आदमी पार्टी के हिमाचल के नवनियुक्त कन्वीनर निक्का सिंह ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पार्टी सदस्यता अभियान शुरू करेगी और लोगों को अपने साथ जोड़ कर सरकार के खिलाफ आन्दोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह हिमाचल में भी संगठन को मजबूत किया जाएगा और यहां भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली का मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गया है उसी तरह से   हिमाचल में भी लोगों को भ्रष्टाचार और भय मुक्त शासन दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!