हिमाचल में स्कूलों की खस्ता हालत पर आप ने घेरी सरकार, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

Edited By Vijay, Updated: 17 Jun, 2022 09:37 PM

aap surrounded the government on poor condition of schools

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल की भाजपा सरकार के शिक्षा मॉडल की पोल खोलकर रख दी है। ऐसे में शिक्षा मंत्री बौखला गए हैं और आम आदमी पार्टी के नेताओं पर तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। आप के प्रदेश...

शिमला (राक्टा): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल की भाजपा सरकार के शिक्षा मॉडल की पोल खोलकर रख दी है। ऐसे में शिक्षा मंत्री बौखला गए हैं और आम आदमी पार्टी के नेताओं पर तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष एसएस जोगटा ने शुक्रवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के हालत यह है कि स्वयं शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के गृह जिले के अंतर्गत जर्जर भवनों में स्कूल चल रहे हैं। इतना ही नहीं, स्कूलों में सुविधाओं का भी अभाव है। एक ही भवन में स्कूल और पशु औषधालय चल रहे हैं। कहीं स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं तो कहीं बच्चे ही नहीं हैं।

जनता वीडियो बनाकर खोल रही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की पोल 
जोगटा ने कहा कि आप के सैल्फी विद स्कूल अभियान के अंतर्गत जनता स्वयं वीडियो बनाकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। ऐसे में शिक्षा मंत्री को तत्काल अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। जोगटा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उच्च स्तरीय स्कूल को प्राथमिकता दी है, जहां विश्व स्तर की सुविधाएं और पढ़ाई बच्चों को करवाई जा रही है, जबकि शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर यह मानने को तैयार नहीं हैं और केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर कटाक्ष कर रहे हैं। जोगटा ने कहा कि आप अपने नेताओं के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी बर्दाश्त नहीं कर करेगी। 

500 स्कूलों में लटक गए ताले
जोगटा ने कहा कि भाजपा शासनकाल के दौरान पिछले साढ़े 4 साल में प्रदेश के लगभग 500 से ज्यादा स्कूलों में ताले लटक गए हैं। सरकारी स्कूलों में 23,030 छात्र कम हुए हैं। प्रदेश के 722 स्कूल एक ही कमरे के सहारे चले हुए हैं। 6,479 प्राइमरी और 378 मिडल स्कूलों में 2 ही शिक्षक हैं। 

आप के प्रमाण की नहीं जरूरत : नंदा
उधर, प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली के स्कूलों की हालत को सुधारे तथा उसके बाद हिमाचल की बात करे। उन्होंने कहा कि आप के नेता हिमाचल आकर आधारहीन टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को ऐसी पार्टी के नेताओं के प्रमाण की जरूरत नहीं है, जिसके नेता खुद भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के चलते सलाखों के पीछे हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!