दिल्ली में AAP की जीत के बाद अब हिमाचल में चलेगा सदस्यता अभियान

Edited By Vijay, Updated: 11 Feb, 2020 06:58 PM

aap in kangra

देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत से जिला कांगड़ा में पार्टी पदाधिकारी गद्गद् हैं। मंगलवार को आप के जिला कांगड़ा प्रभारी देशराज चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. गुरचरण सिंह और धर्मशाला प्रभारी सूरज शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा ताबड़तोड़...

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत से जिला कांगड़ा में पार्टी पदाधिकारी गद्गद् हैं। मंगलवार को आप के जिला कांगड़ा प्रभारी देशराज चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. गुरचरण सिंह और धर्मशाला प्रभारी सूरज शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा ताबड़तोड़ प्रचार के बावजूद दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल में भी पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

पंचायत स्तर पर पार्टी की कमेटियां बनाई जाएंगी। आगामी नगर निगम और पंचायत चुनाव में भी आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। आम आदमी पार्टी के जिला कांगड़ा प्रभारी ने कहा कि दिल्ली में तीसरी जीत के बाद अब हिमाचल में आम आदमी पार्टी को मजबूत किया जाएगा। आगामी दिनों में प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और पार्टी नगर निगम और पंचायत चुनावों में मैदान में उतरेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!