Edited By Ekta, Updated: 10 Jan, 2019 11:23 AM
कांगड़ा में संसारपुर टैरेस के गांव बढाल में रसोई गैस सिलेंडर में लगने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना वीरवार सुबह करीब 8 बजे हुई। जहां परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया है।
संसारपुर टैरेस (अरविंद): कांगड़ा में संसारपुर टैरेस के गांव बढाल में रसोई गैस सिलेंडर में लगने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना वीरवार सुबह करीब 8 बजे हुई। जहां परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना के समय इन्द्रजीत की बहू रसोई में काम कर रही थी जैसे ही उनके बेटे रविन्द्र ने सिलेंडर को जलाया तो उसने एकदम से आग पकड़ ली व देखते ही देखते पूरे रसोईघर में रखा उसकी चपेट में आ गया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे पड़ोसी उनकी आवाज सुनकर बाहर आए। पड़ोसियों में से एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए सूझ-बूझ से जलते हुए सिलेंडर को रसोईघर से उठाकर बाहर खुले में फैंका। वहीं आग से रसोईघर को भी काफी नुक्सान पहुंचा है।