Edited By Ekta, Updated: 08 Nov, 2018 01:54 PM
ऊना जिला के बहड़ाला में लिंक रोड पर एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान (35) निवासी पीलीभीत यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन कारणों से...
ऊना (अमित): ऊना जिला के बहड़ाला में लिंक रोड पर एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान (35) निवासी पीलीभीत यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन कारणों से हुई, यह मर्डर है या सड़क हादसा। इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह बहड़ाला वीपीएस स्कूल के समीप रह रहे प्रवासी युवक का शव स्थानीय लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंचकर एएसपी विनोद शर्मा ने भी मौके का जायजा लिया। मृतक के परिजनों की माने तो वह दीवाली की रात खाना खाकर उनके साथ सो गया था। लेकिन सुबह उनको स्थानीय लोगों ने उसका शव सड़क पर मिलने की सूचना दी। मृतक पिछले आठ वर्षों से यहां रह रहा है। वह अपने पीछे पत्नी नन्ही व बेटी विसान को छोड़ गया है। उधर एएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।