काजा घूमने जा रहे सैलानियों के साथ दर्दनाक हादसा, 2 की मौके पर मौत

Edited By Ekta, Updated: 23 Jun, 2019 03:00 PM

a painful accident with tourists going to kaza

जनजातीय जिला किन्नौर में पहाड़ी से चट्टान गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां रविवार सुबह काजा की ओर जा रहे दो सैलानियों की बाइक पर चट्टान गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार पर्यटक काजा...

रिकांगपिओ: जनजातीय जिला किन्नौर में पहाड़ी से चट्टान गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां रविवार सुबह काजा की ओर जा रहे दो सैलानियों की बाइक पर चट्टान गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार पर्यटक काजा घूमने जा रहे थे। हादसे की जानकारी रिकांगपिओ पुलिस को दी गई।

मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान सुनील कुमार (42) पुत्र उत्तम चंद निवासी पंचरूखी पालमपुर कांगड़ा (वर्तमान में मणीमाजरा चंडीगढ़ में रहता है) व इशान (26) पुत्र सुशील शर्मा जीरकपुर पंजाब की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काजा हाईवे को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है जिसमें ब्लास्टिंग का इस्तेमाल भी किया जा रहा है, लेकिन पहाड़ की तरफ चट्टानों का लूज हिस्सा कभी भी गिर जाता है। जिससे हाईवे कई बार बंद हो जाता है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!