पंचायती चुनावों के लिए दूसरे दिन 9865 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Edited By prashant sharma, Updated: 02 Jan, 2021 11:40 AM

9865 candidates filed nomination papers for panchayati elections

उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को जिला में जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के 9865 नामांकन दर्ज हुए।

धर्मशाला (ब्यूरो) : उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को जिला में जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के 9865 नामांकन दर्ज हुए। उन्होंने बताया कि विकास खंड बैजनाथ में जिला परिषद सदस्य के लिए 9, पंचायत समिति सदस्य के लिए 51, प्रधान के 132 और उप प्रधान के लिए 125 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 318 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड इंदौरा में जिला परिषद सदस्य के लिए 12, पंचायत समिति सदस्य के लिए 59, प्रधान के 121 और उप प्रधान के लिए 130 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 330 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड कांगड़ा में जिला परिषद सदस्य के लिए 13, पंचायत समिति सदस्य के लिए 68, प्रधान के 59 और उप प्रधान के लिए 79 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 259 नामांकन दर्ज हुए। 

उन्होंने बताया कि विकास खंड लम्बागांव में जिला परिषद सदस्य के लिए 10, पंचायत समिति सदस्य के लिए 49, प्रधान के 113 और उप प्रधान के लिए 124 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 282 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड नगरोटा बगवां में जिला परिषद सदस्य के लिए 16, पंचायत समिति सदस्य के लिए 68, प्रधान के 103 और उप प्रधान के लिए 143 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 446 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड नगरोटा सूरियां में जिला परिषद सदस्य के लिए 6, पंचायत समिति सदस्य के लिए 64, प्रधान के 108 और उप प्रधान के लिए 119 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 320 नामांकन दर्ज हुए।

विकास खंड पंचरूखी में जिला परिषद सदस्य के लिए 12ए पंचायत समिति सदस्य के लिए 34, प्रधान के 91 और उप प्रधान के लिए 97 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 239 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड रैत में जिला परिषद सदस्य के लिए 13, पंचायत समिति सदस्य के लिए 56, प्रधान के 133 और उप प्रधान के लिए 177 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 438 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड सुलह में जिला परिषद सदस्य के लिए 6, पंचायत समिति सदस्य के लिए 71, प्रधान के 130 और उप प्रधान के लिए 132 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 362 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड धर्मशाला में जिला परिषद सदस्य के लिए 8, पंचायत समिति सदस्य के लिए 36, प्रधान के 72 और उप प्रधान के लिए 93 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 200 नामांकन दर्ज हुए। 

उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड नूरपुर में जिला परिषद सदस्य के लिए 18, पंचायत समिति सदस्य के लिए 72, प्रधान के 116 और उप प्रधान के लिए 146 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 370 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड परागपुर में जिला परिषद सदस्य के लिए 2, पंचायत समिति सदस्य के लिए 88, प्रधान के 134 और उप प्रधान के लिए 177 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 400 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड देहरा में जिला परिषद सदस्य के लिए 9, पंचायत समिति सदस्य के लिए 71, प्रधान के 154 और उप प्रधान के लिए 194 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 483 नामांकन दर्ज हुए।

विकास खंड फतेहपुर में जिला परिषद सदस्य के लिए 16, पंचायत समिति सदस्य के लिए 64, प्रधान के 94 और उप प्रधान के लिए 145 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 360 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड भवारना में जिला परिषद सदस्य के लिए 6, पंचायत समिति सदस्य के लिए 46, प्रधान के 89 और उप प्रधान के लिए 132 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 343 नामांकन दर्ज हुए। उल्लेखनीय है कि पंचायती चुनावों के लिए नामांकन के पहले दिन वीरवार को जिला में जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के 7452 नामांकन दर्ज हुए थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!