ऊना में कोरोना के 94 नए मरीज, 2 की मौत से 82 पहुंचा आंकड़ा

Edited By Vijay, Updated: 14 Apr, 2021 07:47 PM

94 new corona patients and 2 dead in una

जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है। जिला में बुधवार को यह आंकड़ा 82 तक पहुंच गया। अधिकतर मौतें स्वास्थ्य विभाग की सलाह अनुसार कोविड अस्पताल में उपचाराधीन होने की बजाय घरों में रहकर इलाज करवाने के कारण हो रही हैं। वहीं...

ऊना (विशाल): जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है। जिला में बुधवार को यह आंकड़ा 82 तक पहुंच गया। अधिकतर मौतें स्वास्थ्य विभाग की सलाह अनुसार कोविड अस्पताल में उपचाराधीन होने की बजाय घरों में रहकर इलाज करवाने के कारण हो रही हैं। वहीं पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा भी दिन ब दिन बढ़ रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो मंगलवार देर शाम तक जिला में पॉजिटिव मरीजों के कुल एक्टिव केसों का आंकड़ा बढ़कर 740 जा पहुंचा है यानि 740 लोग ऐसे हैं जोकि मौजूदा समय में पॉजिटिव हैं और उनका उपचार चल रहा है। अब तक 5000 से अधिक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। मंगलवार देर रात आई आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में 54 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं बुधवार को हुए रैपिड एंटीजन टैस्टों में 40 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डाॅ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि सभी नए मरीजों के इलाज को लेकर दिशानिर्देश जारी किए गए हैं और लोगों से आग्रह किया जा रहा है और चिकित्सकों की सलाह अनुसार मरीजों को अस्पतालों में उपचाराधीन करवाएं।

बुधवार को दर्ज की गईं मौतों में चक्कसराय के कडप से 74 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है जोकि पॉजिटिव पाया गया था लेकिन परिवार के लोगों ने उसको अस्पताल में शिफ्ट करने से इंकार कर दिया था। कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए उन्हें घर पर रखा गया और उनकी मौत हो गई। वहीं शहर के वार्ड नंबर एक में सब्जी मंडी के पास हुई एक पाजिटिव व्यवसायी की दिल्ली में उपचार के दौरान हुई मौत को भी स्वास्थ्य विभाग ने दर्ज किया है। उक्त 42 वर्षीय व्यवसायी 3 अप्रैल को पॉजिटिव पाया गया था और 8 अप्रैल को उसके दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया था लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

मंगलवार देर रात आई आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में 54 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पनोह से 32 वर्षीय युवक, नंगल सलांगडी से 14 वर्षीय बच्चा, फै्रंडस कालोनी ऊना से 30 वर्षीय पुरुष, टक्का रोड आर्य नगर से 63 वर्षीय पुरुष, डंगोली से 38 वर्षीय पुरुष, बाथू स्थित निजी उद्योग से 32-32, 34, 43 व 45 वर्षीय पुरुष, पल्लियां से 12 वर्षीय बच्ची, 44 वर्षीय महिला, अम्बोटा से 46 वर्षीय पुरुष, अम्ब से 36 व 72 वर्षीय 2 महिलाएं, 30 व 42 वर्षीय 2 पुरुष, 11 वर्षीय बच्चा, रोटरी चौक ऊना से 45 वर्षीय दुकानदार, मैड़ी से 35 व 62 वर्षीय 2 पुरुष, मवा कहोलां से 45 वर्षीय महिला, टकारला से 12 वर्षीय बच्ची, बौट निवासी 58 वर्षीय पुरुष, अंदरौली से 28 वर्षीय महिला व 34 वर्षीय पुरुष, अरलू से 76 वर्षीय पुरुष, मुबारिकपुर से 40 वर्षीय पुरुष, टटेहड़ा से 56 व 37 वर्षीय 2 महिलाएं, 44 व 50 वर्षीय 2 पुरुष व 8 वर्षीय बच्चा, बड़ोह से 52 वर्षीय पुरुष, चम्बा से 32 वर्षीय युवक, संतोषगढ़ के वार्ड नंबर एक से 29 वर्षीय पुरुष व 57 वर्षीय महिला व 21 वर्षीय युवती, अम्बोटा से 51 वर्षीय पुरुष, नैहरियां से 37 वर्षीय महिला, ब्रहमपुर से 16 वर्षीय किशोर, रोड़ा से 38 वर्षीय महिला, दुलैहड़ से 62 वर्षीय महिला, पंजावर से 22 वर्षीय युवक, धुग्गे से 39 वर्षीय पुरुष, सलोह से 26 वर्षीय पुरुष, हरोली से 40 वर्षीय पुरुष व 17 वर्षीय किशोरी, नंगल खुर्द से 27 वर्षीय युवक, पोलियां से 36 वर्षीय महिला व दुलैहड़ से 34 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं।

बुधवार को हुए रैपिड टैस्टों में कुल 40 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें रायपुर सहोड़ा के वार्ड नंबर 7 से 32 वर्षीय पुरुष, हरोली के वार्ड नंबर-3 से 15 वर्षीय किशोर, तनोह से 25 व 28 वर्षीय 2 पुरुष, बौट से 47 वर्षीय पुरुष, सोहारी से 32 वर्षीय पुरुष, डीसी कालोनी ऊना से 51 वर्षीय पुरुष, कुरियाला से 61 वर्षीय पुरुष, अप्पर अरनियाला से 20 वर्षीय युवक, टाहलीवाल से 20 वर्षीय पुरुष, ऊना से 78 वर्षीय पुरुष व 70 वर्षीय महिला, टक्का रोड़ ऊना से 51 वर्षीय पुरुष, बडेढ़ा राजपूतां से 55 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय पुरुष व 20 वर्षीय युवक, गीता कालोनी मैहतपुर से 31 वर्षीय पुरुष, मैहतपुर से 60 वर्षीय महिला, बडूहा से 35 वर्षीय पुरुष, गलुआ ऊना से 20 वर्षीय युवक, जलग्रां टब्बा से 59 वर्षीय पुरुष, गगरेट से 70 वर्षीय पुरुष, दौलतपुर चौक से 33 वर्षीय महिला, दियाड़ा से 53 वर्षीय पुरुष, पंजोआ खुर्द से 27 वर्षीय पुरुष, मैहतपुर से 23 वर्षीय युवक, भंजाल से 19 वर्षीय युवक, कुठियाड़ी से 14 वर्षीय बच्ची व 18 वर्षीय युवती, 48 वर्षीय महिला व 50 वर्षीय पुरुष, कटौहड़ कलां से 71 वर्षीय पुरुष, चौवार से 47 वर्षीय पुरुष, अम्ब के वार्ड नंबर-9 से 38 वर्षीय महिला, टटेहड़ा से 54 वर्षीय पुरुष, बेहड़ जसवां से 52 वर्षीय महिला, सेरी से 62 वर्षीय पुरुष, दिलवां से 23 वर्षीय महिला, अम्ब से 27 वर्षीय युवक व अंदौरा से 30 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!