पुलिस विभाग में 9 इंस्पैक्टर, 3 ASI और 1 हैड कांस्टेबल का तबादला, जानिए कौन कहां भेजा

Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2018 07:27 PM

9 inspector 3 asi and 1 head constable transferred know who where sent

रदेश पुलिस विभाग ने 13 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 9 इंस्पैक्टर, 3 ए.एस.आई. और एक हैड कांस्टेबल शामिल है। जारी आदेशों के तहत विभाग ने इंस्पैक्टर लखवीर सिंह को स्टेट सी.आई.डी. से जिला पुलिस बद्दी....

शिमला: प्रदेश पुलिस विभाग ने 13 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 9 इंस्पैक्टर, 3 ए.एस.आई. और एक हैड कांस्टेबल शामिल है। जारी आदेशों के तहत विभाग ने इंस्पैक्टर लखवीर सिंह को स्टेट सी.आई.डी. से जिला पुलिस बद्दी, मस्त राम जिला पुलिस बद्दी से स्टेट सी.आई.डी., राज कुमार स्टेट विजीलैंस से कांगड़ा जिला, भूपिंद्र सिंह कांगड़ा जिला से स्टेट विजीलैंस, गौरव भारद्वाज स्टेट विजीलैंस से जिला ऊना, चेत राम ऊना से स्टेट विजीलैंस, जसबीर सिंह जिला सिरमौर से फिफ्थ आई.आर.बी., मनीष चौहान सिरमौर जिला से सिक्स्थ आई.आर.बी. और रविंद्र नाथ को सिक्स्थ आई.आर.बी. से सिरमौर जिला भेजा है। इसके साथ ही ए.एस.आई. सुखदेव सिंह को फोर्थ आई.आर.बी. से लाहौल-स्पीति, कमलपति को लाहौल-स्पीति से स्टेट सी.आई.डी. और भागी नाथ को मंडी से कांगड़ा भेजा है। इस तरह सिक्स्थ आई.आर.बी. में तैनात हैड कांस्टेबल संजीव कुमार को सैकेंड आई.आर.बी. सकोह भेजा गया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।


चार लिपिकों के तबादले
पुलिस विभाग ने 4 लिपिक के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसके तहत राम कृष्ण शर्मा को पुलिस मुख्यालय से कार्यालय निदेशक फारैंसिक लैब जुन्गा, रूप लाल को कार्यालय निदेशक फारैंसिक लैब जुन्गा से पुलिस मुख्यालय (अकाउंट ब्रांच), राज सिंह को आई.जी. कार्यालय सैंट्रल रेंज मंडी से आई.जी. कार्यालय पी.टी.सी. डरोह और नरेंद्र सिंह को आई.जी. कार्यालय पी.टी.सी. डरोह से आई.जी. कार्यालय सैंट्रल रेंज मंडी भेजा गया है।


पुलिस मुख्यालय में अटैच किया
पुलिस विभाग ने सिक्सथ आई.आर.बी. में तैनात अधीक्षक ग्रेड-2 निर्मल कुमार को आगामी आदेशों तक अस्थाई तौर पर पुलिस मुख्यालय में अटैच किया है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!