9 IAS अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा, HAS विकास शुक्ला होंगे SDM अर्की

Edited By Vijay, Updated: 01 Jan, 2019 11:37 PM

9 ias officers get gift of promotion

राज्य के 9 आई.ए.एस. अधिकारियों को पदोन्नति के साथ उच्च वेतनमान का लाभ मिला है। इसमें प्रतिनियुक्ति पर गए 2 आई.ए.एस. अधिकारी भी शामिल हैं, साथ ही एच.ए.एस. अधिकारी विकास शुक्ला के तबादला आदेशों में संशोधन किया गया है। कार्मिक विभाग की तरफ से जारी...

शिमला: राज्य के 9 आई.ए.एस. अधिकारियों को पदोन्नति के साथ उच्च वेतनमान का लाभ मिला है। इसमें प्रतिनियुक्ति पर गए 2 आई.ए.एस. अधिकारी भी शामिल हैं, साथ ही एच.ए.एस. अधिकारी विकास शुक्ला के तबादला आदेशों में संशोधन किया गया है। कार्मिक विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार विकास लाबरू और बलवीर चंद बडालिया को सुपर टाइम स्केल का लाभ दिया गया है। डा. एस.एस. गुलेरिया और हंस राज शर्मा को सिलैक्शन ग्रेड-लेवल 13 का लाभ मिला है। अपूर्व देवगन, मुकेश रीपासवाल और प्रियंका वर्मा को सीनियर टाइम स्केल-लेवल 11 का लाभ दिया गया है। प्रतिनियुक्ति पर पश्चिम बंगाल में सेवाएं दे रहे प्रियातु मंडल और तमिलनाडु में सेवाएं दे रहीं हिमाचल प्रदेश कैडर की आई.ए.एस. अधिकारी एम. सुधा देवी को परफोर्मा प्रमोशन दी गई है। यानी उनको भी उच्च वेतनमान का लाभ मिलेगा।

भाग चंद नेगी के पास रहेगा सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू का अतिरिक्त दायित्व

एच.ए.एस. अधिकारी विकास शुक्ला जिनको गत 20 दिसम्बर को एस.डी.एम. बैजनाथ से सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू तबदील किया गया था, उनके तबादला आदेशों में संशोधन कर एस.डी.एम. अर्की का दायित्व सौंपा गया है। एच.ए.एस. अधिकारी एवं जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू भाग चंद नेगी के पास सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू का पहले की तरह अतिरिक्त दायित्व रहेगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू मानें जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!