ऊना में कोरोना का कहर, SDM अम्ब, बंगाणा थाना के 7 कर्मी व 9 विद्यार्थियों समेत 81 नए पॉजिटिव केस

Edited By Vijay, Updated: 24 Mar, 2021 07:02 PM

81 new cases of corona in una

ऊना जिला में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर शाम तक कुल 81 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार सुबह आई मंगलवार के पैंडिंग चल रहे आरटी-पीसीआर टैस्टों की रिपोर्ट में कुल 43 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें बंगाणा थाना के 7 कर्मी...

ऊना (विशाल): ऊना जिला में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर शाम तक कुल 81 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार सुबह आई मंगलवार के पैंडिंग चल रहे आरटी-पीसीआर टैस्टों की रिपोर्ट में कुल 43 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें बंगाणा थाना के 7 कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं संतोषगढ़ स्थित सरकारी आईटीआई के 9 विद्यार्थियों सहित कुल 13 छात्र-छात्राएं पॉजिटिव पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टैस्टों में एसडीएम अम्ब सहित कुल 38 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। सीएमओ डाॅ. रमन कुमार शर्मा ने सबके इलाज को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

मंगलवार के आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में संतोषगढ़ स्थित सरकारी आईटीआई के 9 विद्यार्थियों सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगडथ से 12 वर्षीय छात्र व 13 वर्षीय छात्रा, बुढवार हाई स्कूल से 13 वर्षीय छात्र सहित अम्ब कॉलेज से 21 वर्षीय छात्र पॉजिटिव पाया गया है। वहीं थाना बंगाणा से 32, 33-33, 45, 52, 55 वर्षीय पुरुष कर्मी व 32 वर्षीय महिला कर्मी पॉजीटिव पाए गए हैं। इनके अलावा बढ़ेड़ा से 35 वर्षीय महिला, रक्कड़ कालोनी से 20 वर्षीय पुरुष, समनाल से 49 वर्षीय पुरुष, धमांदरी से 20 वर्षीय युवती, अजौली से 40 वर्षीय महिला, ललड़ी से 35 वर्षीय पुरुष, गगरेट से 30 वर्षीय पुरुष, पंजोआ लड़ोली से 31 वर्षीय पुरुष, लालसिंगी से 43 वर्षीय पुरुष, कोठीवाला से 30 वर्षीय पुरुष, अम्बोटा से 17 वर्षीय किशोर, मशोबरा से 55 वर्षीय पुरुष, डंगोह से 38 वर्षीय महिला, गौंदपुर से 22 वर्षीय युवक, डंगोह से 62 वर्षीय महिला, सलोह से 54 वर्षीय पुरुष, अम्बोटा से 20 वर्षीय युवक, नैना देवी से 67 वर्षीय वृद्धा, अम्बोटा से 19 वर्षीय युवक, दौलतपुर से 80 वर्षीय वृद्धा, चंदपुर से 32 वर्षीय पुरुष, सैंसोवाल से 40 वर्षीय महिला, गगरेट से 8 वर्षीय बच्ची पॉजिटिव पाए गए हैं।

  रैपिड एंटीजन टैस्टों में कुल 38 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पंजाब के नंगल से 27 वर्षीय पुरुष, नंगल खुर्द से 62 वर्षीय पुरुष, हिल व्यू कालोनी झलेड़ा से 54 वर्षीय पुरुष, टक्का से 85 वर्षीय वृद्धा, रक्कड़ कालोनी से 63 वर्षीय पुरुष व 53 वर्षीय महिला, आईटीआई ऊना से 54 वर्षीय महिला, पनोह से 22 वर्षीय युवक, संतोषगढ़ से 27 वर्षीय युवक, अजौली से 64 वर्षीय पुरुष, सैहजोवाल से 56 वर्षीय पुरुष, ऊदयपुर से 37 वर्षीय पुरुष, लोअर देहलां से 47 वर्षीय महिला, बसदेहड़ा से 64 वर्षीय पुरुष व 45 वर्षीय महिला, मैहतपुर से 34 वर्षीय महिला, कोटलाकलां स्कूल से 30 व 50 वर्षीय महिलाएं, बडैहर से 60 वर्षीय महिला, रिपोह मुच्लियां से 31 व 56 वर्षीय महिलाओं सहित 3 वर्षीय बच्चा, सोपोरी से 43, 39 व 36 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय एसडीएम अम्ब, भदसाली से 56 वर्षीय महिला, धुसाड़ा निवासी 26 वर्षीय पुरुष, सलोई से 19 वर्षीय युवक, पोलियां जसवालां से 18 व 19 वर्षीय युवक, चलाली से 48 वर्षीय पुरुष, पुबोवाल से 67 वर्षीय महिला, कांगड़ निवासी 55 पुरुष, मुबारिकपुर निवासी 26 वर्षीय महिला, कुठेड़ा राजपूतां से 31 वर्षीय पुरुष, गगरेट से 55 वर्षीय पुरुष व डंगोह से 65 वर्षीय पुरुष पॉजीटिव पाए गए हैं। सीएमओ डाॅ. रमन कुमार शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को नए कोविड-19 पॉजीटिव मरीजों के इलाज को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!