चुनाव ड्यूटी पर रहीं HRTC की 81 बसें, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Edited By Vijay, Updated: 19 May, 2019 11:27 PM

81 buses of hrtc on election duty

रविवार को नादौन में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की संख्या में कमी होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद बस मिल सकी। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर लोगों को काफी कठिनाई हुई। जो बसें आईं वे भी पूरी...

नादौन: रविवार को नादौन में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की संख्या में कमी होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद बस मिल सकी। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर लोगों को काफी कठिनाई हुई। जो बसें आईं वे भी पूरी तरह भरी हुई थीं। लोकसभा चुनाव के चलते प्रशासन द्वारा बीते 4 दिन पहले ही बसों को पोलिंग पार्टियों के लिए भिन्न-भिन्न स्थानों के लिए रवाना किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम की 81 बसें प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों के लिए भेजी हैं। सभी बसें रविवार देर शाम तक अपने-अपने स्थानों पर वापस पहुंचेंगी और सोमवार को सभी बसें अपने-अपने रूटों पर हर रोज की तरह रवाना होंगी।

नादौन बस स्टैंड पर रही यात्रियों की भीड़

रविवार को नादौन बस स्टैंड पर दिनभर यात्रियों की भीड़ देखी गई तथा हिमाचल से दूसरे राज्यों को जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विवेक लखनपाल क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन निगम हमीरपुर ने बताया कि जिला हमीरपुर से 81 बसें चुनावी ड्यूटी पर रवाना हुईं, जिस कारण बसों की कमी हुई है। कुछ रूट प्रभावित हुए हैं, लोगों को सुविधा के लिए बैकअप में रखी बसें भी चलाई गईं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!