खूनी संघर्ष मामला : SFI के 8 कार्यकर्ता न्यायिक हिरासत में भेजे

Edited By Vijay, Updated: 03 Apr, 2019 10:27 PM

8 workers of sfi sent to judicial custody

पौटरहिल्स ग्राऊंड समरहिल में हुए खूनी संघर्ष मामले में गिरफ्तार किए गए एस.एफ.आई. के 8 कार्यकर्ताओं को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेशानुसार इन कार्यकर्ताओं को कैथू जेल भेज दिया है। इन कार्यकर्ताओं को 16 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया...

शिमला: पौटरहिल्स ग्राऊंड समरहिल में हुए खूनी संघर्ष मामले में गिरफ्तार किए गए एस.एफ.आई. के 8 कार्यकर्ताओं को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेशानुसार इन कार्यकर्ताओं को कैथू जेल भेज दिया है। इन कार्यकर्ताओं को 16 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उसके बाद फिर से इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। कार्यकर्ताओं में जीवन ठाकुर, पंकज, विकास मेहता, रौकी, नरेंद्र, कर्ण व रोहित विकास राणा आदि शामिल हैं। यह इस खूनी संघर्ष मामले में शामिल थे।

24 मार्च को एस.एफ.आई. और ए.बी.वी.पी. छात्रों में हुआ था खूनी संघर्ष

बता दें कि 24 मार्च को पौटरहिल्स ग्राऊंड समरहिल में एस.एफ.आई. और ए.बी.वी.पी. छात्रों केे बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें दोनों गुटों के 17 के करीब कार्यकर्ताओं को चोटें आई थीं। पुलिस ने दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था लेकिन ए.बी.वी.पी. के कार्यकर्ताओं को कोर्ट में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था। संघ की शाखा को लेकर यह लड़ाई हुई थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!