हिमाचल से ये 8 महिला खिलाड़ी एशियन गेम्स में दिखाएंगी दमखम

Edited By Vijay, Updated: 19 Aug, 2018 09:48 PM

8 women players from himachal playing in asian games

एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे दल में हिमाचल प्रदेश से 8 महिला खिलाड़ी दमखम दिखाएंगी। इसमें पुरुष खिलाडिय़ों की तुलना में महिला खिलाड़ियों की संख्या अधिक है।

शिमला: एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे दल में हिमाचल प्रदेश से 8 महिला खिलाड़ी दमखम दिखाएंगी। इसमें पुरुष खिलाडिय़ों की तुलना में महिला खिलाड़ियों की संख्या अधिक है। यह पहला मौका है जब हिमाचल प्रदेश से इतनी संख्या में महिला खिलाड़ी एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही हैं। कड़ी मेहनत के दम पर हिमाचल से महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों की भारतीय टीम में जगह बनाई है और अब इनसे देश के लिए पदक लाने की उम्मीदें हैं। इसके अलावा एशियन गेम्स में हिमाचल से 3 पुरुष खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। पुरुष खिलाड़ियों से भी एशियन गेम्स में पदक की उम्मीद है।

हिमाचल से 11 खिलाड़ी कर रहे भारत का प्रतिनिधित्व
कुल मिलाकर हिमाचल प्रदेश से 11 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व एशियन गेम्स में कर रहे हैं। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18वीं एशियन गेम्स की शुरूआत हो गई है और प्रदेशवासियों की नजरें हिमाचल से जकार्ता गए खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं। एशियन गेम्स में कबड्डी के अलावा हैंडबाल, वेट लिफ्टिंग, वालीबाल और फैंसिंग में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी शामिल हैं।

ये महिला खिलाड़ी ले रहीं एशियन गेम्स में हिस्सा
एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही महिला खिलाडिय़ों में भारत की महिला कबड्डी टीम में शिलाई की प्रियंका और रितू नेगी व मनाली से 6 किलोमीटर दूर स्थित जगतसुख गांव की कविता ठाकुर शामिल हैं। इसके अलावा भारत की महिला हैंडबाल की टीम में सोलन की निधि शर्मा, घुमारवीं की दीक्षा ठाकुर, जिला बिलासपुर की प्रियंका ठाकुर और कुल्लू की खिल्ला देवी शामिल हैं। इसके अलावा फैंसिंग में जिला शिमला के रोहड़ू की रहने वाली ज्योतिका भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

ये पुरुष खिलाड़ी ले रहे एशियन गेम्स में हिस्सा
एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे पुरुष खिलाड़ियों में जिला सोलन के अजय ठाकुर कबड्डी में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि वेट लिफ्टर विकास ठाकुर 94 किलोग्राम वेट वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विकास ठाकुर हमीरपुर के रहने वाले हैं। इसके अलावा वालीबाल में हिमाचल के पंकज शर्मा भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पंकज जिला शिमला के रोहड़ू के रहने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!