2 समुदायों में माहौल तनावपूर्ण होने का मामला : दंगा भड़काने पर 8 नामजद

Edited By Vijay, Updated: 28 Mar, 2019 10:39 PM

8 nominations on provoking riots

नालागढ़ की ग्राम पंचायत ढांग में 2 समुदायों के बीच तनावपूर्ण माहौल के मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने का मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें 8 लोगों को नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर काफी लोग आए थे। मौके पर पुलिस बल...

बी.बी.एन.: नालागढ़ की ग्राम पंचायत ढांग में 2 समुदायों के बीच तनावपूर्ण माहौल के मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने का मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें 8 लोगों को नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर काफी लोग आए थे। मौके पर पुलिस बल तैनात है जोकि हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। दोनों समुदायों में माहौल तनावपूर्ण होने के बाद एक समुदाय का एक परिवार तो सामान लेकर रिश्तेदारों के पास चला गया है, जिसे पुलिस सुरक्षा में वहां पर छोड़ा गया। इस मामले में एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद जमीन की निशानदेही की गई और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा सामने आने के बाद उन्हें राजस्व विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है।

एक समुदाय के युवक पर लगा है लड़की के अपहरण का आरोप

बता दें कि एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के एक युवक पर लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर बुधवार देर शाम को माहौल तनावपूर्ण हुआ था और कुछ लोगों ने घास व पशुशाला को आग लगा दी थी। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और फायर विभाग की टीमें रातभर घटनास्थल पर डटी रहीं और लोगों को समझाया।

100-150 लोगों ने झुग्गी को लगा दी आग

इस मामले में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि शाम के समय काफी पुरुष और महिलाएं उनके घर के पास आए और उन्हें धमकियां दीं कि तुम्हें जान से मार देंगे। उसके बाद मौके पर करीब 100-150 लोग आए जिनको कुछ लोगों ने भड़काया कि इनको झुग्गियों समेत आग लगा दो। इन लोगों ने पहले उनकी पराली के 2 बड़े ढेरों में आग लगा दी और उसके बाद भैंसों की झुग्गी को आग लगा दी।

पुलिस लड़की की तलाश में जुटी

वीरवार को एस.पी. बद्दी रोहित मालपानी, नालागढ़ के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, एस.डी.एम. प्रशांत देष्टा, डी.एस.पी. नालागढ़ चमन लाल, तहसीलदार विजय राय, नायब तहसीलदार एच.सी. कश्यप व थाना प्रभारी राजकुमार आदि ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाया और माहौल को शांत करवाया। पुलिस लड़की की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। हिंदू संगठन इस मामले को लव जेहाद से जोड़ रहे हैं और उनका कहना है कि लड़की का अपहरण करने वाला लड़का विवाहित है।

माहौल शांत, पुलिस बल किया तैनात

एस.पी. बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने दंगा भड़काने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें 8 लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि अब माहौल शांत हो गया है लेकिन एहतियातन तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। डी.एस.पी. नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि एक परिवार अपने रिश्तेदारों के पास जाना चाहता था, जहां पर उसे छोड़ दिया है। एस.डी.एम. नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि जमीन की निशानदेही की गई और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा सामने आने के बाद तहसीलदार ने नोटिस जारी कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!