हिमाचल में महिला लैक्चरार सहित 8 लोगों की कोरोना से मौत, 667 नए पॉजिटिव मामले

Edited By Vijay, Updated: 08 Apr, 2021 11:25 PM

8 deaths and 667 new case of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से महिला लैक्चरार सहित 8 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार चम्बा जिला में 43 वर्षीय महिला लैक्चरार, कांगड़ा जिला में 69 वर्षीय व्यक्ति व 85 वर्षीय महिला, ऊना में 75...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से महिला लैक्चरार सहित 8 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार चम्बा जिला में 43 वर्षीय महिला लैक्चरार, कांगड़ा जिला में 69 वर्षीय व्यक्ति व 85 वर्षीय महिला, ऊना में 75 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय व्यक्ति व 31 वर्षीय महिला और मंडी सुंदरनगर के 65 वर्षीय व्यक्ति व ददाहु सिरमौर की 72 वर्षीय महिला की आईजीएमसी में मौत हो गई। अब प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1,089 पहुंच गया है। प्रदेश में कोरोना के नए 667 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 23, चम्बा के 17, हमीरपुर 69, कांगड़ा 109, किन्नौर का 1, कुल्लू के 40, लाहौल-स्पीति के 39, मंडी 56, शिमला के 55, सिरमौर के 61, सोलन के 81 और ऊना के 116 मामले शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में 260 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब 4603 एक्टिव केस हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!