हिमाचल में 8,27,712 ‘युवा बेरोजगार’, साल में 96,026 ने करवाया पंजीकरण

Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2021 11:33 PM

8 27 712 youth unemployed in himachal

बेरोजगार युवाओं को लेकर राज्य सरकार की तरफ जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 8,27,712 युवा बेरोजगार हैं। इसमें सर्वाधिक 1,77,404 बेरोजगार कांगड़ा और सबसे कम 5,028 लाहौल-स्पीति जिला में पंजीकृत हैं।

शिमला (कुलदीप): बेरोजगार युवाओं को लेकर राज्य सरकार की तरफ जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 8,27,712 युवा बेरोजगार हैं। इसमें सर्वाधिक 1,77,404 बेरोजगार कांगड़ा और सबसे कम 5,028 लाहौल-स्पीति जिला में पंजीकृत हैं। हैरानी इस बात की है कि बीते साल के मुकाबले रोजगार कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगार युवाओं की संख्या कम हुई है। यानि बीते साल पंजीकृत बेरोजगारों का यह आंकड़ा 8,49,371 था, जो अब 8,27,712 तक पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल में 96,026 नए युवाओं ने भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करवाया है।

30,000 युवाओं को रोजगार देने का दावा

इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रस्तुत किए गए बजट में सरकारी क्षेत्र में 30,000 युवाओं को रोजगार देने का दावा किया है, साथ ही 7,000 पदों को विभिन्न रोजगार मेलों के माध्यम से भरने की भी बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सामने आए एक सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश को रोजगार देने में पिछडऩे का दावा किया गया था। इसमें बताया गया था कि प्रदेश में बेरोजगारी दर 15.6 फीसदी के करीब पहुंच गई है, जिस कारण बेरोजगारी में दिल्ली और हरियाणा के बाद हिमाचल प्रदेश का नाम तीसरे स्थान पर आता है।

किस जिला में कितने बेरोजगार

 जिला      पंजीकृत बेरोजगार
 बिलासपुर  55,255
 चम्बा  60,648
 हमीरपुर  64,044
 कांगड़ा  1,77,404
 किन्नौर  8,235
 कुल्लू  52,788
 लाहौल-स्पीति  5,028
 मंडी  1,54,693
 शिमला  73,921
 सिरमौर  57,493
 सोलन  53,935
 ऊना  64,268

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!