कांगड़ा में 5 विद्यार्थियों समेत 63 लोग कोरोना पॉजिटिव, जानिए कितने बढ़ गए एक्टिव केस

Edited By Vijay, Updated: 24 Mar, 2021 08:46 PM

63 new cases of corona in kangra

जिला कांगड़ा में बुधवार को शिक्षण संस्थानों, जोनल अस्पताल व क्षेत्रीय फोरैंसिक लैब धर्मशाला के विद्यार्थियों व कर्मचारियों समेत 63 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। सरकारी तथा निजी स्कूल के 5 विद्यार्थी व एक मिड-डे मील की कर्मचारी वायरस की चपेट...

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में बुधवार को शिक्षण संस्थानों, जोनल अस्पताल व क्षेत्रीय फोरैंसिक लैब धर्मशाला के विद्यार्थियों व कर्मचारियों समेत 63 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। सरकारी तथा निजी स्कूल के 5 विद्यार्थी व एक मिड-डे मील की कर्मचारी वायरस की चपेट में आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को जिला में 63 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। शिक्षण संस्थानों व विभागों में सामने आए कोरोना संक्रमित मरीजों के बाद इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की ट्रेसिंग भी शुरू कर दी है ताकि संपर्क में आए लोगों के समय पर कोरोना टैस्ट करवाए जा सकें।

उन्होंने बताया कि बुधवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला के 46 वर्षीय व्यक्ति, आदर्श कालोनी बालाजी विहार कांगड़ा की 57 वर्षीय महिला व 17 वर्षीय लड़का, चलाली देहरा का 24 वर्षीय युवक, चटवाल का 18 वर्षीय युवक, रिहड़ी जसवां का 25 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवती व 52 वर्षीय महिला, रोड़ी-कोड़ी की 21 वर्षीय युवती, सनौरां कांगड़ा के 37 वर्षीय व्यक्ति, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेहवां का 18 वर्षीय युवक और 17 व 14 वर्षीय लड़कियां तथा 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

वहीं चनौर के 67 वर्षीय व्यक्ति, नसेहड़ कांगड़ा की 24 वर्षीय युवती, चौली रक्कड़ की 55 वर्षीय महिला, सिद्धपुर धर्मशाला का 29 वर्षीय युवक, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रक्कड़ का 18 वर्षीय युवक, गुराला की 39 वर्षीय महिला व 12 साल का लड़का व 10 साल की लड़की, शाहपुर की 56 वर्षीय महिला, बोह शाहपुर के 39 साल के व्यक्ति, रेहलू शाहपुर की 50 साल की महिला व 53 साल के व्यक्ति, कांगड़ा के 21 साल के युवक, कोठार देहरा के 64 साल के व्यक्ति व 34 साल के व्यक्ति, रंधेड़ नगरोटा बगवां के 31 साल के व्यक्ति, ओसी कांगड़ा के 37 व 64 साल के व्यक्ति और 54 साल की महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा महाकाल के निजी स्कूल की 13 वर्षीय लड़की, नगरोटा बगवां की 27 वर्षीय युवती, वार्ड 3 पुराना कांगड़ा की 34 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां की 42 वर्षीय महिला, एमएच योल की 39 वर्षीय महिला, जेरी खुंडियां के 72 वर्षीयव्यक्ति, रौंखर नगरोटा बगवां का 21 वर्षीय युवक, नलेटी देहरा के 29 वर्षीय युवक, दियाड़ा चुधरेड़ देहरा के 38 साल का व्यक्ति, थथलेहड़ देहरा की 24 वर्षीय युवती व 49 वर्षीय महिला, मलहन्ता फतेहपुर का 76 वर्षीय व्यक्ति, फारियां की 45 वर्षीय महिला, लाहडू तहसील धीरा की 22 व 20 वर्षीय युवतियां, डाईट धर्मशाला की 54 वर्षीय महिला, शाहपुर के 36 साल के व्यक्ति, 33 वर्षीय महिला व 12 साल की लड़की, दाड़ी धर्मशाला की 48 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है।

इसी तरह रिजनल फोरैंसिक साइंस लैब धर्मशाला से 35, 32 व 42 वर्षीय व्यक्ति, नलवाड़ बिलासपुर का 25 वर्षीय युवक, धर्मशाला का 31 वर्षीय व्यक्ति व 60 साल की महिला, शीला धर्मशाला का 64 वर्षीय व्यक्ति, चरोल परागपुर की 42 वर्षीय महिला, मॉर्डन निजी आईटीआई परागपुर की 34 वर्षीय महिला और 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिला में बुधवार को 10 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक जिला में 9073 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 8522 मरीज स्वस्थ हुए जबकि 220 की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में जिला में 329 एक्टिव केस हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!