लाहौल में BPL रेट पर मिलेगा 6 माह का राशन

Edited By Ekta, Updated: 28 Oct, 2018 06:17 PM

6 month ration will be available at bpl rate in lahaul

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लोगों को बीते माह बर्फबारी के बाद हुए नुक्सान को लेकर बड़ी राहत प्रदान की है। सरकार ने क्षेत्र के लोगों को बी.पी.एल. रेट पर राशन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। बीते माह हुई बर्फबारी से लाहौल-स्पीति में नकदी फसलों को...

केलांग: जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लोगों को बीते माह बर्फबारी के बाद हुए नुक्सान को लेकर बड़ी राहत प्रदान की है। सरकार ने क्षेत्र के लोगों को बी.पी.एल. रेट पर राशन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। बीते माह हुई बर्फबारी से लाहौल-स्पीति में नकदी फसलों को करीब 90 फीसदी तक नुक्सान पहुंचा है। क्षेत्र में सबसे ज्यादा सेब के पौधों को नुक्सान पहुंचा है, साथ ही बर्फबारी के बाद पशुओं को दिया जाने वाला चारा भी सड़ गया है। 

ऐसे में सरकार ने लोगों को जहां राशन में बी.पी.एल. की तर्ज पर 6 माह का राशन देने के साथ ही पशुओं को चारा उपलब्ध करवाने के लिए ट्रांसपोर्ट का भी 100 प्रतिशत तक खर्च उठाने का निर्णय लिया है। कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा ने बताया कि उन्होंने स्वयं क्षेत्र का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 90 फीसदी तक नकदी फसलों का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि सेब के पौधों को बुरी तरह से नुक्सान पहुंचा है, ऐसे में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से केंद्र को 38 करोड़ की डी.पी.आर. भेजी गई है। 

कहीं से भी लाओ चारा, सरकार देगी भाड़ा
मारंकडा ने कहा कि क्षेत्र में पशुओं का चारा भी सड़ गया है। ऐसे में वे लोगों को नि:शुल्क ट्रांसपोर्ट सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान कहीं से भी पशुओं के लिए चारा लाएं, सरकार इस चारे के लिए जो भी ट्रांसपोर्ट पर खर्चा होगा, उसका वहन करेगी। मारकंडा ने बताया कि किसान दिल्ली, चंडीगढ़ सहित हिमाचल के किसी भी क्षेत्र से पशुओं के लिए चारा लाएंगे तो चारे की ट्रांसपोर्टेशन का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!