Edited By Updated: 18 May, 2017 09:28 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में भव्य जीत हासिल करने वाली भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी की हिमाचल में अप्रत्याशित जीत को भी अपनी बड़ी ताकत मानती है।
बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में भव्य जीत हासिल करने वाली भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी की हिमाचल में अप्रत्याशित जीत को भी अपनी बड़ी ताकत मानती है। यही वजह है कि हिमाचल में भाजपा के राज्य के नेताओं को परदे में रखते हुए पार्टी मोदी के नाम पर फिर करिश्मा दोहराने के प्रयास में है। पार्टी चाहती है कि मोदी के नाम पर जो वोट लोकसभा चुनाव में हासिल हुए, उसे बनाए रखा जाए। जबकि सामने खड़ी कांग्रेस 3 वर्ष पहले के मोदी के कारण चढ़े भाजपा के ग्राफ से भीतर मन में दहशत तो खाती है, लेकिन सियासी मंच पर कांग्रेस मोदी को घेरने की रणनीति को कारगर बनाने में भी कहीं पीछे नहीं रहना चाहती। मोदी की घेरेबंदी के लिए पार्टी हिमाचल के संदर्भ में ही उनके खिलाफ मुद्दों को भी धार देने में जुट गई है।
कांग्रेस का 59 सीटों पर बेहद बुरा हश्र
पिछले लोकसभा चुनाव का इतिहास हिमाचल में भाजपा तो कभी भूलेगी नहीं और कांग्रेस तो अपना हश्र कभी भुला नहीं सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ऐसी आंधी आई थी कि राज्य में सरकार चला रही कांग्रेस का 59 सीटों पर बेहद बुरा हश्र हुआ। यहां तक कि हिमाचल में कांग्रेस के पर्याय माने जाने वाले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी अपने हलके में भाजपा की बिजली गिरने से नहीं बचा पाए। गिनती के 9 हलकों में ही कांग्रेस का वोट बैंक बच पाया। इनमें ऊना जिले के हरोली से कैबिनेट मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और भरमौर से कैबिनेट मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के नाम शामिल हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्गज जी.एस. बाली, कौल सिंह ठाकुर और आशा कुमारी के हलकों में भी हजारों की लीड भाजपा के खाते में गई है। उधर, सिराज में आश्चर्यजनक रूप से भाजपा की विधानसभा चुनाव की लीड लोकसभा के चुनाव में काफी कम हो गई।
कांगड़ा लोकसभा सीट
विस क्षेत्र कांग्रेस भाजपा
चुराह 8824 21365
चम्बा 15944 25519
डल्हौजी 13828 22376
भटियात 14863 25408
नूरपुर 17402 29829
इंदौरा 18863 27442
फतेहपुर 15335 25234
ज्वाली 26170 27820
ज्वालामुखी 13944 27096
जयसिंहपुर 17001 23366
सुलह 21034 33832
नगरोटा 17498 28062
कांगड़ा 13474 27793
शाहपुर 14704 28955
धर्मशाला 18237 26329
पालमपुर 14809 26235
बैजनाथ 13944 28499
मंडी लोकसभा सीट
विस क्षेत्र कांग्रेस भाजपा
भरमौर जनजाति 21006 19442
लाहौल-स्पीति 8127 5333
मनाली 17995 20112
कुल्लू 22105 22473
बंजार 17892 18295
आनी 20668 23119
करसोग 14610 17286
सुंदरनगर 18860 23542
नाचन 22377 26454
सिराज 22673 21182
द्रंग 21020 22668
जोगिंद्रनगर 15589 35500
मंडी 17180 23574
बल्ह 20621 25873
सरकाघाट 17896 26330
रामपुर 25002 14866
किन्नौर 18844 16209
शिमला लोकसभा सीट
विस क्षेत्र कांग्रेस भाजपा
अर्की 17395 26244
नालागढ़ 15362 32888
दून 12639 24813
सोलन 21156 26528
कसौली 17502 22236
पच्छाद 22016 22408
नाहन 19364 28547
रेणुका 19160 18281
पांवटा साहिब 16627 33476
शिलाई 20037 17616
चौपाल 17559 18065
ठियोग 17750 21071
कसुम्पट्टी 11964 19730
शिमला शहरी 10323 19212
शिमला ग्रामीण 18552 20286
जुब्बल-कोटखाई 17065 20400
रोहड़ू 26843 13716
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र
विस क्षेत्र कांग्रेस भाजपा
देहरागोपीपुर 18272 24083
जसवां-परागपुर 17003 24116
धर्मपुर 17389 25363
भोरंज आरक्षित 17758 28636
सुजानपुर 20990 24210
हमीरपुर 18559 26894
बड़सर 22825 27802
नादौन 25068 28890
चिंतपूर्णी 22078 25682
गगरेट 20581 26248
हरोली 30117 23157
ऊना 19592 31007
कुटलैहड़ 21935 28532
झंडूता 18779 24287
घुमारवीं 19444 28404
बिलासपुर 18381 26005
श्री नयनादेवी 9411 22720