बिलासपुर में देश-विदेश से जुटे 57 पैराग्लाइडरस, प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

Edited By Simpy Khanna, Updated: 18 Nov, 2019 11:20 AM

57 paragliders gathered from bilaspur in india

पैराग्लाइडिंग खेल में देश की पहली 3 दिवसीय एक्रो एंड एक्यूरेसी प्रतियोगिता रविवार को बिलासपुर के बंदला धार से प्रारंभ हो गई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने मुुख्यातिथि के रूप में किया। मंत्री...

बिलासपुर (विशाल): पैराग्लाइडिंग खेल में देश की पहली 3 दिवसीय एक्रो एंड एक्यूरेसी प्रतियोगिता रविवार को बिलासपुर के बंदला धार से प्रारंभ हो गई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने मुुख्यातिथि के रूप में किया। मंत्री गोविंद ठाकुर को बिलासपुर सदर विधायक सुभाष ठाकुर, हिमाचल पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रधान संजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सरीन, उपाध्यक्ष विशाल जस्सल तथा महासचिव अतुल खजूरिया ने हिमाचली टोपी, शॉल व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।

अपने संबोधन में मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर की बंदला पहाड़ी की इस पैराग्लाइडिंग की टेक ऑफ साइट को 20 वर्षों की लंबी जद्दोजहद के बाद अब स्वीकृति मिली है। यह स्वीकृति विधायक सुभाष ठाकुर के विशेष प्रयासों के चलते ही संभव हो पाई है। अब बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग सहित वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी सारा आधारभूत ढांचा व सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी व बिलासपुर के लुहणू घाट पर झील के किनारे मोटर बोटों के रुकने के लिए जैट्टी का निर्माण भी सरकारी तौर पर किया जाएगा। उन्होंने इस पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के लिए 15 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की, जिसमें से 5 लाख रुपए की राशि का चैक उन्होंने मौके पर ही पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को प्रदान कर दिया।

वहीं विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि जिला के बंदला क्षेत्र से पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताओं को शुरू करने का उनका सपना आज साकार हुआ है। इससे बिलासपुर विशेषकर बंदलाधार पर पर्यटन आधारित रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने खेल मंत्री से गोबिंद सागर झील में आधुनिक मोटर बोट व स्टीमर उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। विधायक सुभाष ठाकुर ने बताया कि पैराग्लाइडिंग सीखने के इच्छुक बंदला धार के स्थानीय युवाओं को निशुल्क पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा सदर मंडलाध्यक्ष हंसराज ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, बी.डी.सी. सदस्य कमलेश शर्मा, सीहड़ा पंचायत प्रधान भूरी देवी आदि मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!