कुल्लू में अफीम के 5447 पौधे किए नष्ट, 3 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2020 10:53 PM

5447 plants of opium destroyed in kullu

पुलिस ने अफीम की खेती करने के जुर्म में 3 लोगों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने अफीम की पौध को भी नष्ट किया है। पुलिस के अनुसार सैंज के भलाण इलाके में 4577 अफीम के पौधे बरामद किए गए।

कुल्लू (शम्भू): पुलिस ने अफीम की खेती करने के जुर्म में 3 लोगों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने अफीम की पौध को भी नष्ट किया है। पुलिस के अनुसार सैंज के भलाण इलाके में 4577 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इस प्रकरण में पुलिस ने यालु राम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार पुलिस ने निरमंड के कुटल इशवाह में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ 2 मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में अफीम के 500 और दूसरे मामले में 400 पौधे बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी दर्ज मामलों में 10-10 पौधे सैंपल के लिए रखे हैं, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा जबकि अन्य पौधों को पुलिस ने जलाकर नष्ट कर दिया है।

कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने मामले दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और ऐसे असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों में भी इस ङ्क्षबदु पर छानबीन जारी है कि संबंधित जमीन पर अफीम की खेती किसने की थी।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!