पहली बार वोटर कार्ड के साथ 5000 महिलाओं ने महानाटी डालकर बनाया नेशनल रिकॉर्ड (Video)

Edited By Ekta, Updated: 08 May, 2019 07:10 PM

कुल्लू के ढालपुर मैदान में वोटर कार्ड के साथ 5000 महिलाओं ने महानाटी डालकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया। मुख्यातिथि उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने उनको महिला सशक्तीकरण के साथ मतदान करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने कुल्लू के पारंपरिक परिधानों में...

कुल्लू (मनमिंदर): कुल्लू के ढालपुर मैदान में वोटर कार्ड के साथ 5000 महिलाओं ने महानाटी डालकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया। मुख्यातिथि उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने उनको महिला सशक्तीकरण के साथ मतदान करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने कुल्लू के पारंपरिक परिधानों में मेगा नाटी में भाग लिया। इनमें सभी आयु वर्ग की महिलाओं को खुला निमंत्रण दिया गया था।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि मतदाता महिलाएं वोटर कार्ड साथ लेकर आई थीं और नाटी के समय एकसाथ सभी ने अपने वोटर कार्ड प्रदर्शित किए और नाटी डाली। इसके तहत कुल्लू के ऐतिहासिक रथ मैदान में वोटर कार्ड के साथ महिलाओं की महानाटी का आयोजन किया गया।
PunjabKesari

इस आयोजन के लिए विशेष रूप से कुल्लुवी भाषा में विशेष गीत भी तैयार किए गए थे। महानाटी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इससे पहले इस बुक में इस तरह के आयोजन में 4 हज़ार महिलाओं के एक साथ एक स्थान पर नृत्य करने का रिकोर्ड दर्ज हुआ था। लेकिन बुधवार कुल्लू में इस तरह के आयोजन में 5 हजार से अधिक महिलाओं द्वारा लोकनृत्य करने के बाद इसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। नाटी को ड्रोन कैमरों से रिकॉर्ड किया गया।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!