विंटर कार्निवाल : मालरोड पर 500 महिलाओं ने एक साथ डाली कुल्लवी नाटी

Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2020 11:16 PM

500 women together at kullavi nati on mallroad

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन शुक्रवार को मालरोड में पारंपरिक कुल्लवी नाटी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने नाटी प्रतियोगिता को हरी झंडी दी। इसमें नग्गर खंड के लैफ्ट बैंक के 44 महिला मंडलों की लगभग 500...

मनाली (सोनू): राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन शुक्रवार को मालरोड में पारंपरिक कुल्लवी नाटी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने नाटी प्रतियोगिता को हरी झंडी दी। इसमें नग्गर खंड के लैफ्ट बैंक के 44 महिला मंडलों की लगभग 500 महिलाओं ने भाग लिया। लगभग एक घंटे तक महिलाओं के कदम मालरोड मनाली में थिरकते रहे। कुल्लवी परिधान में एक ही रंग में सजीं इन महिलाओं ने एक ताल में नृत्य कर दर्शकों सहित पर्यटकों का मन मोह लिया। कार्निवाल के दूसरे दिन पहला राऊंड आयोजित किया गया जबकि 5 जनवरी को दूसरा राऊंड आयोजित किया जाएगा, जिसमें नग्गर खंड के राइट बैंक के महिला मंडल भाग लेंगे।

सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद की कुल्लवी नाटी

शुक्रवार को भी पहले राऊंड में लगभग एक घंटे तक चली इस प्रतियोगिता ने मालरोड में खूब समां बांधा। प्रतियोगिता के दौरान कुल्लवी नाटी को सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया। नाटी में महिला मंडलों बटेहड़, पधरू, भनारा, सरसेई, अलेउ, अरछंडी, हालाण, धमन, रांगड़ी, प्रीणी, करजां, वशिष्ठ, शुरू, झाडऩग, नाथन, गोजरा, पलजोट, सजला, हिरनी, सोयल, सोयल-2, चकलाड़ी, खखनाल, अलेउ बेहद, खड़ी बेहड़, कुलंग, जगतसुख, भड़का, तंदल, मनसारी, खरोगी, नग्गर, जगतसुख-2, चिचोगा, मठियान, गोजरा, भोष, छनाला, नशाला, शमीनाला, झाडांग व कुमारहट्टी महिला मंडलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता की फाइनल प्रस्तुति भी 6 जनवरी को प्रस्तुत की जाएगी।

वन मंत्री ने भी महिलाओं के साथ डाली नाटी

एसडीएम रमन घरसंगी ने कहा कि पर्यटकों के मनोरंजन और उन्हें कुल्लू की संस्कृति से रू-ब-रू करवाने के लिए मालरोड में अनेकों प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्निवाल को सभी के सहयोग से सफल बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राइट बैंक और लैफ्ट बैंक के बीच मुकाबला हो रहा है। पहले स्थान वाली टीम को डेढ़ लाख जबकि दूसरे स्थान वाली टीम को एक लाख रुपए से सम्मानित किया जाएगा। वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी प्रतियोगिता के अंत में नाटी में भाग लेकर महिलाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने सभी महिलाओं को कार्निवाल की बधाई दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!