स्पीति में हिमखंड गिरने से 5 वाहन दबे, पंगमो गोम्पा की छत उखड़ी

Edited By Vijay, Updated: 22 Feb, 2019 08:20 PM

5 vehicles buried in glacier in spiti

लाहौल-स्पीति में काजा उपमंडल के पंगमो में हिमखंड गिरने से 5 वाहन दब गए हैं जबकि पंगमो गोम्पा की छत उड़ गई है। हालांकि स्पीति में हिमखंड गिरने से जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन वहां पार्क किए 5 वाहनों का कोई अता-पता नहीं है। हिमखंड गिरने से स्पीति के...

मनाली: लाहौल-स्पीति में काजा उपमंडल के पंगमो में हिमखंड गिरने से 5 वाहन दब गए हैं जबकि पंगमो गोम्पा की छत उड़ गई है। हालांकि स्पीति में हिमखंड गिरने से जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन वहां पार्क किए 5 वाहनों का कोई अता-पता नहीं है। हिमखंड गिरने से स्पीति के लोगों में खौफ का माहौल है। काजा में तैनात कानूनगो जीत सिंह ने बताया कि पंगमो में हिमखंड गिरने से गोम्पा की छत उड़ गई है जबकि वहां पार्क किए 5 वाहन भी उसकी चपेट में आ गए हैं।

हिमखंड गिरने से चिनाब नदी का बहाव जगह-जगह रुका

बता दें कि इस बार हुई भारी बर्फ बारी से हिमखंड गिरने की घटनाएं भी बढ़ी हैं। स्पीति सहित लाहौल घाटी के कई स्थानों में हिमखंड गिरे हैं जबकि अभी कई स्थानों में हिमखंड गिरने की आशंका बनी हुई है। वहीं लाहौल घाटी के कई नालों में हिमखंड गिरे हैं, जिससे चिनाब नदी का बहाव भी जगह-जगह रुक गया है।

रैवेन्यू टीम मौके पर जाकर लेगी नुक्सान का जायजा

काजा ए.डी.सी. विक्रम नेगी ने बताया कि स्पीति घाटी में भी दशकों बाद भारी बर्फ बारी हुई है, वहीं 5 वाहन भी हिमखंड की चपेट में आए हैं। उन्होंने बताया कि रैवेन्यू टीम को मौके पर भेज कर नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!