5 राज्यों के चुनाव परिणाम पर हिमाचल की निगाहें

Edited By Ekta, Updated: 10 Dec, 2018 10:04 AM

5 state election of results

5 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव परिणामों पर प्रदेश के सियासी नेताओं की निगाहें टिकी हैं। इन राज्यों में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 दिसम्बर को अंतिम चुनाव नतीजे आने हैं। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल को...

 

शिमला (कुलदीप): 5 राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव परिणामों पर प्रदेश के सियासी नेताओं की निगाहें टिकी हैं। इन राज्यों में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 दिसम्बर को अंतिम चुनाव नतीजे आने हैं। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल को राजनीतिक दल अपनी सुविधा के अनुसार विश्लेषण कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता एग्जिट पोल के साथ चुनाव परिणामों को अपने पक्ष में आने का दावा कर रहे हैं, जबकि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकारों की वापसी की बात कह रहे हैं। प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस को इन चुनाव नतीजों का इंतजार है। यह चुनाव परिणाम उस समय आएंगे, जब प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी रहेगा। लिहाजा ऐसे में सदन के भीतर भी चुनाव परिणामों की गूंज सुनाई देगी। दोनों दल लोकसभा चुनाव में भी इन परिणामों को अपने पक्ष में आने पर भुनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

केंद्र सरकार से आम जनता परेशान : चौहान

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी नरेश चौहान का आरोप है कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि 5 राज्यों के चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी।

भाजपा की सरकार में वापसी तय : प्रवीण

हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने दावा किया कि देश के जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें थीं, उनका फिर से सत्ता में आना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल राज्यों में बल्कि केंद्र की सत्ता में फिर से काबिज होगी। विपक्ष का कोई भी भ्रामक प्रचार भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकता।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!