नप अध्यक्ष के खिलाफ उपाध्यक्ष समेत 5 पार्षदों ने खोला मोर्चा, जानिए क्यों

Edited By Vijay, Updated: 27 Jun, 2018 11:28 PM

5 councilors open front with vice chairman against chairman know why

कांगड़ा नगर परिषद के उपाध्यक्ष समेत 5 अन्य पार्षद नप अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। इस बारे नगर परिषद के उपाध्यक्ष के साथ-साथ 4 अन्य पार्षद बुधवार को ए.डी.सी. से मिले।

धर्मशाला: कांगड़ा नगर परिषद के उपाध्यक्ष समेत 5 अन्य पार्षद नप अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। इस बारे नगर परिषद के उपाध्यक्ष के साथ-साथ 4 अन्य पार्षद बुधवार को ए.डी.सी. से मिले। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें शहर के विकासात्मक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए चुना है, लेकिन वर्तमान में अध्यक्ष के पास बहुमत नहीं है, इसलिए वे जनादेश के खिलाफ जाकर कुर्सी पर विराजमान हैं। उनका कहना है कि वे अब तक अध्यक्ष के स्वयं हटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अध्यक्ष ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद में आ रही अनिश्चितता को समाप्त करने के लिए वे बुधवार को ए.डी.सी. से मिले। कांगड़ा शहर में कोई भी काम ठीक से नहीं हो पा रहा है, क्योंकि अध्यक्ष के पास पूर्ण बहुमत नहीं है, इसलिए निर्णय लेने में दिक्कतें हो रही हैं।


जनता द्वारा नियुक्त हुई हूं, कुर्सी से हटने का प्रश्न ही नहीं : सुमन
नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा ने कहा कि मैं जनता द्वारा नियुक्त हुई हूं, इसलिए कुर्सी से हटने का प्रश्न ही नहीं बनता है। जहां तक बहुमत की बात है तो जैसा फैसला होगा, मुझे मान्य है, लेकिन उन्होंने कांगड़ा में विकास कार्यों को करने में कोई कसर नहीं रखी है। उन्होंने बताया कि वह अध्यक्ष रहें या न रहें, वह लगातार कांगड़ा के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!