हिमाचल में 4974 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 70 संक्रमिताें की मौत, 2583 नए मामले

Edited By Vijay, Updated: 16 May, 2021 10:59 PM

4974 patient recover 70 deaths and 2583 new cases of corona

हिमाचल प्रदेश में रविवार को रिकॉर्ड संख्या में 4974 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते 70 लोगों की मौत भी हो गई है। इसके अलावा 2583 नए मामले सामने आए हैं। नए आए संक्रमितों में बिलासपुर के 113, चम्बा के 181, हमीरपुर के 144, कांगड़ा...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में रविवार को रिकॉर्ड संख्या में 4974 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते 70 लोगों की मौत भी हो गई है। इसके अलावा 2583 नए मामले सामने आए हैं। नए आए संक्रमितों में बिलासपुर के 113, चम्बा के 181, हमीरपुर के 144, कांगड़ा के 801, किन्नौर के 15, कुल्लू के 80, लाहौल-स्पीति के 23, शिमला के 242, मंडी के 175, सिरमौर के 283, सोलन के 333 व ऊना के 193 मरीज शामिल हैं। प्रदेश में अब कोरोना के 37114 एक्टिव केस हैं।

कोरोना से इन लोगों की हुई मौत

रविवार को कोरोना से कांगड़ा जिले में पधर मंडी के 80 वर्षीय व्यक्ति, चैतडू के 35-35 वर्षीय 2 व्यक्ति, मनेई की 35-35 वर्षीय 2 महिलाएं, रजियाणा के 51 वर्षीय व्यक्ति, चेलियां की 52 वर्षीय महिला, बैजनाथ कंडल के 46 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के 63 वर्षीय व्यक्ति, नुरपूर के गुलचाल 102 वर्षीय व्यक्ति, सकोह के 74 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धपुर के 54 वर्षीय व्यक्ति, ढुगियारी के 58 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के बडल के 65 वर्षीय व्यक्ति, बारी पालमपुर की 64 वर्षीय महिला, सुलह की 35 वर्षीय महिला, धलूं के 48 वर्षीय व्यक्ति, बलताड़ा फतेहपुर के 70 वर्षीय व्यक्ति, खेर के 54 वर्षीय व्यक्ति, बेह ज्वालामुखी के 68 वर्षीय व्यक्ति, नागनी की 40 वर्षीय महिला, परागपुर की 62 वर्षीय महिला, फतेहपुर स्थाना के 61 वर्षीय व्यक्ति, रझूं की 72 वर्षीय महिला, तियारा के 60 वर्षीय व्यक्ति, बैदी के 59 वर्षीय व्यक्ति, परौर की 37 व 80 वर्षीय महिलाएं, परागपुर के छली की 48 वर्षीय महिला, भड़ोली ज्वालामुखी की 52 वर्षीय महिला की मौत हुई है।    

हमीरपुर जिले में टौणीदेवी के 88 वर्षीय व्यक्ति, बेहा नादौन से 87 वर्षीय व्यक्ति, बल्द्वाड़ा के 86 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। चम्बा में सलूणी के कलमाली का 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। कुल्लू जिले में जल्लूग्रां में एक 73 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और बैंची में 70 वर्षीय महिला की मौत हुई है। आईजीएससी शिमला में रोहड़ू की 34 वर्षीय महिला, समीट्री शिमला के 79 वर्षीय व्यक्ति, कसुम्पटी शिमला की 58 वर्षीय महिला, टुटू शिमला के 68 वर्षीय व्यक्ति, जतोग शिमला की 48 वर्षीय महिला, मेहली शिमला की 65 वर्षीय महिला, करसोग मंडी के 71 वर्षीय व्यक्ति, रोहड़ू के 42 वर्षीय व्यक्ति, शोघी शिमला की 90 वर्षीय महिला, अर्की सोलन के 64 वर्षीय व्यक्ति व जुब्बल शिमला की 72 वर्षीय महिला की मौत हुई है। किन्नौर जिले में सांगला के 42 वर्षीय व्यक्ति व लाहौल-स्पीति जिले में 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

मंडी जिले में बलद्वाड़ा सरकाघाट के 89 वर्षीय व्यक्ति, संधोल के कोठुआं की 65 वर्षीय महिला, बरोट के थूजी की 35 वर्षीय महिला, बल्ह के रदार की 75 वर्षीय महिला, हमीरपुर जिला के वार्ड नंबर-1 पक्काभरो से 65 वर्षीय महिला, भोरंज तहसील के लदरौर की 65 वर्षीय महिला व कोट बिलासपुर से 71 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सिरमौर जिले में रामपुर जटान के 70 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर-7 पांवटा साहिब से 21 वर्षीय महिला, मधारा क्षेत्र से 41 वर्षीय व्यक्ति व संगड़ाह उपमंडल के कोरग निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सोलन जिले में 68 वर्षीय महिला, 89 वर्षीय व्यक्ति, कुमारहट्टी के 48 वर्षीय व्यक्ति, नालागढ़ की 61 वर्षीय महिला, बद्दी के 58 वर्षीय व्यक्ति व पट्टा बरौरी के 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। ऊना जिले में कपूरथला के 64 वर्षीय व्यक्ति, बनगढ़ की 45 वर्षीय महिला, मैड़ी की 50 वर्षीय महिला और भैरा के 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!