हिमाचल में कोरोना से 49 लोगों की मौत, 3894 नए मरीज आए सामने

Edited By Vijay, Updated: 06 May, 2021 12:16 AM

49 deaths and 3894 new case of corona in himachal

हिमाचल में कोरोना से मौतें व संक्रमितों का आना जारी है। 24 घंटे के भीतर कोरोना से 49 लोगों की मौत हुई है और 3894 कोरोना के नए संक्रमित मामले आए हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में एक दिन के अंदर 1480 लोग ठीक हुए हैं।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में कोरोना से मौतें व संक्रमितों का आना जारी है। 24 घंटे के भीतर कोरोना से 49 लोगों की मौत हुई है और 3894 कोरोना के नए संक्रमित मामले आए हैं। जानकारी के अनुसार कांगड़ा में दियोल बैजनाथ के 68 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के वार्ड नंबर-4 के 51 वर्षीय व्यक्ति, मैड़ी कुराल के 63 वर्षीय व्यक्ति, सरोत्री की 46 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, रिट फतेहपुर की 70 वर्षीय महिला, टांडा मस्सल के 42 वर्षीय व्यक्ति, मरूहूं तहसील पालमपुर की 65 वर्षीय महिला, जरोट तहसील बैजनाथ की 60 वर्षीय महिला, नगेहड़ की 35 वर्षीय महिला, राजिंद्रनगर मतियाल की 72 वर्षीय महिला व मंगरेड़ इच्छी के 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। चम्बा में 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

मंडी में थनेहड़ा मोहल्ले के 75 वर्षीय व्यक्ति, करसोग के बड़ामांहु की 78 वर्षीय महिला, बिलासपुर जिला के घुमारवीं के 39 व लाहोट के 40 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय महिला, सदर हलके के अलाथू की 87 वर्षीय, सुंदरनगर के हरिपुर की 75 वर्षीय व बल्ह हलके के खियुरी की 43 वर्षीय महिला, घुमारवीं की 60 वर्षीय महिला, नयानादेवी के 62 वर्षीय महिला, चुकू पधर से 42 वर्षीय व्यक्ति, दशेहरा बल्ह की 67 वर्षीय महिला, सदर मंडी 87 वर्षीय महिला  की मौत हुई है। किनौर में 62 वर्षीय महिला की मौत हुई है। कुल्लू में क्लाथ मनाली के 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। हमीरपुर में गलोड़ क्षेत्र की 93 वर्षीय महिला व एक 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सिरमौर में अमरपुर मोहल्ला नाहन के 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

ऊना में समनोली 64 वर्षीय व्यक्ति, ईसपुर के 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सोलन में सनेरा नालागढ़ के 48 वर्षीय व्यक्ति, दभोटा नालागढ़ के 18 वर्षीय युवक, गढख़ल की 50 वर्षीय महिला, कसौली  की 74 वर्षीय व्यक्ति, बद्दी 45 वर्षीय व्यक्ति, ओच्छघाट के 62 वर्षीय व्यक्ति व घियाणा मांगू अर्की के 12 वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। आईजीएमसी में करसोग के 86 वर्षीय व्यक्ति, खनेटी रामपुर की 83 वर्षीय महिला, सिडार वुड गैस्ट हाऊस से 54 वर्षीय महिला, करसोग की 77 वर्षीय व्यक्ति, सोलन की 70 वर्षीय व्यक्ति, शिमला के 50 वर्षीय व्यक्ति, बखैल बिलासपुर की 45 वर्षीय महिला, ठियाग के धमांधरी 49 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसके अलावा एक और व्यक्ति की मौत हुई जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं प्रदेश में नए आए 3894 संक्रमितों में बिलासपुर के 266, चम्बा के 166, हमीरपुर के 277, कांगड़ा के 1296, किन्नौर के 66, कुल्लू के 104, लाहौल-स्पीति के 35, मंडी के 430, शिमला के 378, सिरमौर के 320, सोलन के 421 व ऊना जिला के135 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में एक दिन के अंदर 1480 लोग ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1,14,787 पहुंच गया है। वर्तमान में 25954 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं 87151 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!