हमीरपुर में कोरोना का कहर, एक साथ 47 नए मामले आए सामने

Edited By Vijay, Updated: 08 Jan, 2021 11:00 PM

47 news case of corona in hamirpur

हमीरपुर जिला में शुक्रवार को कोरोना के एक साथ 47 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले आरटी-पीसीआर व रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजीटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव गारली के 42 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय...

हमीरपुर (ब्यूरो): हमीरपुर जिला में शुक्रवार को कोरोना के एक साथ 47 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले आरटी-पीसीआर व  रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजीटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव गारली के 42 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय लड़का, 8 वर्षीय बच्चा और 23 वर्षीय युवती, गांव बुठल का 37 वर्षीय व्यक्ति, गांव नारा का 45 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवती और 27 वर्षीय महिला, घंगोट की 39 वर्षीय महिला, गांव सुनवीं का 55 वर्षीय व्यक्ति, गांव नारकड के 49 वर्षीय व्यक्ति,  22 वर्षीय युवती और 42 वर्षीय महिला, गांव बाहिना के 3 लोग 17 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय महिला और 21 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है।

इसी तरह झजियानी क्षेत्र के गांव मलेडा के  26 वर्षीय युवक और 49 वर्षीय व्यक्ति, गांव कोटलू के 3 लोग 11 वर्षीय लड़की, 54 वर्षीय व्यक्ति और 49 वर्षीय व्यक्ति, गांव दतियाना का 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव झहल का 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव जठूंडा का 58 वर्षीय व्यक्ति और 53 वर्षीय महिला, गांव बलियाह की 23 वर्षीय युवती, गांव कलोहन का 59 वर्षीय व्यक्ति, हड़ेटा के 53 वर्षीय व्यक्ति और 40 वर्षीय महिला शामिल है। डिडवीं टिक्कर बाजार में 60 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय व्यक्ति और 62 वर्षीय व्यक्ति, गांव फरनोल में 52 वर्षीय महिला और मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 53 वर्षीय व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है।

उधर, रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 181 सैंपल लिए गए, जिनमें से 8 पॉजीटिव निकले। पॉजीटिव पाए गए लोगों में टिक्कर खातरियां क्षेत्र के गांव टिक्कर उपरला के 3 लोग 29 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय महिला और 47 वर्षीय महिला, गांव सासन की 33 वर्षीय महिला और बड़सर के धंगोटा क्षेत्र के गांव खानन का 60 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी 21 वर्षीय युवती, 51 वर्षीय महिला और 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!