Edited By Vijay, Updated: 07 Jan, 2021 09:02 PM
जिला कांगड़ा में वीरवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 42 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 34 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को कोटलू जयसिंहपुर की 47 वर्षीय महिला, चुदरेहड़ पालमपुर की 38 वर्षीय...
धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में वीरवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 42 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 34 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को कोटलू जयसिंहपुर की 47 वर्षीय महिला, चुदरेहड़ पालमपुर की 38 वर्षीय महिला, बंदला पालमपुर की 23 वर्षीय युवती, मट सुंगल पालमपुर की 47 वर्षीय महिला, भवारना की 58 वर्षीय महिला, थेड चढियार की 70 वर्षीय महिला, अप्पर दत्तल के 56 वर्षीय व्यक्ति, भवारना की 83 व 57 वर्षीय महिलाएं, शेखुपुर के 23, 41, 65 व 34 वर्षीय व्यक्ति, घंडरां की 58 वर्षीय महिला, अनसोली मटौर की 45 वर्षीय महिला, टांडा के 21 साल के युवक, वार्ड 4 कांगड़ा के 48 वर्षीय व्यक्ति, डाढ पालमपुर के 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसी तरह रैत शाहपुर का 52 वर्षीय व्यक्ति, कुठेड़ धनोटू का 45 वर्षीय व्यक्ति, सुलियाली का 34 वर्षीय व्यक्ति, चड़ी शाहपुर की 35 वर्षीय महिला, मनियाला रक्कड़ का 59 वर्षीय व्यक्ति, सलेटी रक्कड़ का 43 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां का 47 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कॉलेज से 23 वर्षीय की युवती, श्यामनगर का 55 वर्षीय व्यक्ति व 52 वर्षीय महिला, शीला की 37 वर्षीय महिला व बाघणी सिद्धबाड़ी का 36 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गया है।
इसके अलावा भडवाल की 58 वर्षीय महिला, मलां कांगड़ा का 44 वर्षीय व्यक्ति व 42 वर्षीय महिला, चम्बा की 55 वर्षीय महिला, घंडू की 18 वर्षीय युवती, मैक्लोडगंज का 73 वर्षीय व्यक्ति, सहौड़ा कांगड़ा की 20 वर्षीय युवती, समेला की 60 वर्षीय महिला, ठंडोल की 54-55 वर्षीय महिलाएं, खैरा का 61 वर्षीय व्यक्ति और कीयोरियां सनौरा का 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला में अब तक कोरोना के कुल 7938 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 316 एक्टिव हैं। वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या 74 30 पहुंच गई है। जिला में कोरोना से अब तक 192 लोगों की मौत हो चुकी है।