Edited By Vijay, Updated: 29 Jul, 2018 11:08 PM
रविवार को जिला कांगड़ा की 54 ग्राम पंचायतों में हुए उपचुनाव के बाद 4 पंचायतों को प्रधान जबकि 5 पंचायतों को उपप्रधान मिल गए हंै। इसके साथ ही 22 वार्ड पंच भी चुने गए।
धर्मशाला: रविवार को जिला कांगड़ा की 54 ग्राम पंचायतों में हुए उपचुनाव के बाद 4 पंचायतों को प्रधान जबकि 5 पंचायतों को उपप्रधान मिल गए हंै। इसके साथ ही 22 वार्ड पंच भी चुने गए। जिला में स्थापित 101 मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुई और 3 बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 5 बजे के बाद हुई मतगणना के बाद देर शाम परिणामों की घोषणा भी कर दी गई। जिला परिषद व बी.डी.सी. पदों के लिए हुए मतदान की मतगणना सोमवार 30 जुलाई को की जाएगी और परिणामों की घोषणा इसी दिन होगी।
गुरियाल पंचायत में उपचुनाव का बहिष्कार
रविवार को हुए चुनाव के दौरान फतेहपुर विकास खंड के तहत आते बी.डी.सी. डक के तहत गुरियाल पंचायत में अपनी मांगों को लेकर लोगों ने उपचुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अश्विनी शर्मा ने कहा कि रविवार सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। शाम 5 बजे के बाद हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला परिषद व वार्ड सदस्य की मतगणना 30 जुलाई को होगी।