कुदरत का कहर: Landslide होने से 4 परिवारों पर मंडरा रहा खतरा

Edited By kirti, Updated: 20 Dec, 2019 01:42 PM

4 families facing danger due to landslide

डांड-भासुआ निर्माणाधीन सड़क में भू-स्खलन होने से सोंथा गांव के 4 परिवारों के घरों पर खतरा मंडरा गया है। समय रहते लोक निर्माण विभाग ने भू-स्खलन की जगह पर बचाव कार्य न किया तो किसी भी समय घर गिर सकते हैं। जानकारी के अनुसार उपमंडल के अधीन लोक निर्माण...

सलूणी(ब्यूरो): डांड-भासुआ निर्माणाधीन सड़क में भू-स्खलन होने से सोंथा गांव के 4 परिवारों के घरों पर खतरा मंडरा गया है। समय रहते लोक निर्माण विभाग ने भू-स्खलन की जगह पर बचाव कार्य न किया तो किसी भी समय घर गिर सकते हैं। जानकारी के अनुसार उपमंडल के अधीन लोक निर्माण विभाग द्वारा डांड-भासुआ सड़क का निर्माण किया जा रहा है। भारी हिमपात होने से सोंथा गांव के नीचे सड़क पर भू-स्खलन हो रहा है। भू-स्खलन से गांव सोंथा के प्यार दीन के साथ 3 अन्य लोगों के घरों को खतरा हो गया है।

गांव वासियों ने इस बारे एस.डी.एम सलूणी विजय कुमार धीमान को शिकायत कर भू-स्खलन की जगह पर क्रेट या डंगा लगाने की मांग की है। एस.डी.एम. विजय कुमार धीमान ने लोगों की शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग को भू-स्खलन की जगह पर शीघ्र बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!