मैहला बाल आश्रम में तैनात 4 कर्मचारी होंगे सस्पैंड, जानिए क्या है वजह

Edited By Vijay, Updated: 12 Sep, 2018 11:19 PM

4 employees will be suspend in mehla child hermitage know what is the reason

बाल आश्रम मैहला में तैनात 4 कर्मचारियों को सस्पैंड करने की जिला प्रशासन ने सरकार से सिफारिश की है। डी.सी. चम्बा ने यह कदम एस.डी.एम. चम्बा दीप्ति मंढोत्रा की उस रिपोर्ट के आधार पर उठाया है जोकि बुधवार को एस.डी.एम. ने अपने मंगलवार शाम के उक्त आश्रम के...

चम्बा: बाल आश्रम मैहला में तैनात 4 कर्मचारियों को सस्पैंड करने की जिला प्रशासन ने सरकार से सिफारिश की है। डी.सी. चम्बा ने यह कदम एस.डी.एम. चम्बा दीप्ति मंढोत्रा की उस रिपोर्ट के आधार पर उठाया है जोकि बुधवार को एस.डी.एम. ने अपने मंगलवार शाम के उक्त आश्रम के औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों के आधार पर तैयार की थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को डी.सी. चम्बा के आदेशों पर एस.डी.एम. चम्बा ने बाल आश्रम मैहला का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उक्त आश्रम में रहने वाले बच्चों को जब एस.डी.एम. चम्बा ने वहां के स्टाफ की अनुपस्थिति के बारे में दिल खोलकर बात करने को कहा तो कुछ बच्चों ने बताया कि उनके साथ स्टाफ के कुछ कर्मचारी मारपीट करते हैं।

फोन पर बात करते हैं तो भी होती है पिटाई
बच्चों ने यह भी बताया कि अगर वे अपने किसी के साथ फोन पर बात करते हैं तो भी उनकी पिटाई की जाती है। इस औचक निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम. ने जब आश्रम के खाना पकाने वाले कक्ष का दौरा किया तो वहां पूरी तरह से अव्यवस्था पाई, साथ ही खाने की व्यवस्था भी सही नहीं थी। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जब एस.डी.एम. चम्बा ने डी.सी. चम्बा को बाल आश्रम मैहला की स्थिति से अवगत करवाया तो डी.सी. चम्बा ने लिखित में रिपोर्ट मांगी।

डी.सी. ने कार्रवाई के लिए सरकार को भेजा पत्र
इस रिपोर्ट के आधार पर डी.सी. चम्बा ने मैहला बाल आश्रम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए वहां तैनात 4 कर्मचारियों को सस्पैंड करने के लिए सरकार को पत्र भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां सरकार डी.सी. चम्बा के पत्र पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करेगी तो साथ ही डी.सी. चम्बा भी अगले एकाध दिन में उक्त आश्रम का रुख करेंगे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!