कांगड़ा में कोरोना से 4 और लोगों की मौत, 34 नए पॉजिटिव केस

Edited By Vijay, Updated: 22 Nov, 2020 10:11 PM

4 deaths and 34 new cases of corona in kangra

कांगड़ा जिला में रविवार को कोरोना से 4 और लोगों की मौत हो गई है। कोरोना से जान गंवाने वालों में 2 महिलाएं व 2 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पहली मौत पालमपुर तहसील के अंतर्गत आते गांव चौकी खलेट की 75 वर्षीय महिला की हुई है।

कांगड़ा (जिनेश): कांगड़ा जिला में रविवार को कोरोना से 4 और लोगों की मौत हो गई है। कोरोना से जान गंवाने वालों में 2 महिलाएं व 2 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पहली मौत पालमपुर तहसील के अंतर्गत आते गांव चौकी खलेट की 75 वर्षीय महिला की हुई है। इसे धर्मशाला अस्पताल से 19 नवम्बर को टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया था तथा इसकी आज मौत हो गई। दूसरी मौत पपरोला बैजनाथ की 65 वर्षीय महिला की हुई है। उक्त महिला कीे सिविल अस्पताल बैजनाथ में ही मौत हो गई, जिसकी रिपोर्ट मौत के बाद लिए रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजिटिव पाई गई है। तीसरी मौत ज्वालामुखी तहसील के गांव भाटी के 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। इसे 19 नवम्बर को टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया था, जिसकी शनिवार देर रात मौत हो गई। चौथी मौत मनसिम्बल निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। इसे धर्मशाला अस्पातल से 21 नवम्बर को टांडा अस्पताल में रैफर किया था। रविवार को उक्त व्यक्ति की टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि उक्त चारों लोग पहले से ही अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे।

जिला में रविवार शाम तक 24 नए मामले भी सामने आए हैं। इनमें शाहपुर का 22 वर्षीय युवक, देहरा का 68 वर्षीय व्यक्ति व 68 वर्षीय महिला, टांडा मेडिकल कॉलेज से 35 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा की 47 वर्षीय महिला, दाड़ी की 40 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां का 65 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला का 67 वर्षीय व्यक्ति व 63 वर्षीय महिला, बड़ोह का 67 वर्षीय व्यक्ति, परौर पालमपुर की 29 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय व्यक्ति, मतेहड़ नौरा-धीरा का 31 वर्षीय व्यक्ति, मेन बाजार पपरोला की 65 वर्षीय महिला, पैहलूण बैजनाथ की 70 वर्षीय महिला, चम्बा जिला के हरदासपुरा का 53 वर्षीय व्यक्ति, एसएसबी चौक पालमपुर का 45 व 38 वर्षीय व्यक्ति, होल्टा का 22 वर्षीय युवक व 49 वर्षीय महिला, राह पपरोला का 35 वर्षीय व्यक्ति, 339 फील्ड अस्पताल से 3 व्यक्ति (31-31 व 32 वर्ष) शामिल है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि योल कैंट की 43 वर्षीय महिला, भरमौर के खाणी का 60 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के रंझू की 47 वर्षीय महिला, दाड़ी की 47 वर्षीय महिला, बैजनाथ के खाडी का 64 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के भडियाड़ा का 47 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के श्यामनगर का 54 वर्षीय व्यक्ति, इंदौरा का 30 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर के बास्सा वजीरां की 27 वर्षीय युवती तथा फतेहपुर के कंदौर की 61 वर्षीय महिला कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को 47 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!