ऊना में कोरोना से 4 की मौत, 13 बच्चों सहित 183 लोग पॉजिटिव

Edited By Vijay, Updated: 30 Apr, 2021 09:52 PM

4 deaths and 183 new case of corona in una

ऊना जिला में शुक्रवार को 2 से 15 साल के 13 बच्चों सहित कुल 183 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें शुक्रवार को हुए रैपिड एंटीजन टैस्टों में कुल 91 पॉजिटिव मरीज और बुधवार को लिए आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में 64 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। वीरवार...

ऊना (विशाल): ऊना जिला में शुक्रवार को 2 से 15 साल के 13 बच्चों सहित कुल 183 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें शुक्रवार को हुए रैपिड एंटीजन टैस्टों में कुल 91 पॉजिटिव मरीज और बुधवार को लिए आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में 64 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। वीरवार देर रात आई सोमवार को हुए आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में भी 28 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला में 4 पॉजिटिव मरीजों की मौत दर्ज हुई है, जिसके चलते मौत का आंकड़ा 109 तक जा पहुंचा है। इनमें सलोह निवासी 65 वर्षीय महिला, चताड़ा निवासी 42 वर्षीय महिला व लोअर बढेड़ा निवासी 73 वर्षीय महिला की टांडा में मौत हुई है जबकि बंगाणा के क्यारियां निवासी 64 वर्षीय पुरुष की हरोली कोविड अस्पताल में मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक जिला में 6,794 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से 5,537 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। मौजूदा समय में 1,147 मरीज कोविड-19 पॉजिटिव हैं, वहीं 4 और हुई मौतों के चलते जिला के 109 लोगों की अब तक कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी नए मरीजों के इलाज को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

शुक्रवार को हुए रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजिटिव आए 91 लोगों में टक्का रोड ऊना से 20 वर्षीय युवती, नंगड़ा से 52 वर्षीय महिला व 54 वर्षीय पुरुष, कोटलाकलां से 72 वर्षीय महिला, देहलां से 32 वर्षीय पुरुष, मैहतपुर से 55 वर्षीय महिला व 50 वर्षीय पुरुष, नंगल जरियालां से 58 वर्षीय पुरुष, रामपुर से 39 वर्षीय पुरुष, गुरसेवक माजरा रोपड़ से 40 वर्षीय महिला, हिमुडा कालोनी रक्कड़ से 55 वर्षीय महिला, रक्कड़ कालोनी से 56 वर्षीय पुरुष, टक्का से 46 वर्षीय पुरुष, चताड़ा से 49 वर्षीय महिला, गलुआ ऊना से 56 वर्षीय महिला, इनकम टैक्स ऑफिस ऊना के पास से 80 वर्षीय पुरुष, हम्बोली से 60 वर्षीय महिला, कोटलाखुर्द से 42 वर्षीय पुरुष, देहलां से 15 वर्षीय किशोरी, चताड़ा से 43 वर्षीय पुरुष, सलोह से 65 वर्षीय महिला, रायपुर मैदान से 55 वर्षीय महिला, जसाणा से 30 वर्षीय पुरुष, डीसी कालोनी ऊना से 19 वर्षीय किशोर, थानाकलां से 38 वर्षीय पुरुष, नंगराई बंगाणा से 68 वर्षीय महिला, बहडाला से 32 व 35 वर्षीय पुरुष, अम्बोटा से 16 वर्षीय किशोर, 17 वर्षीय किशोरी व 41 वर्षीय महिला, लौहारली से 32 वर्षीय महिला व उसका 7 वर्षीय बेटा, खरोल अरलू से 24 वर्षीय व्यक्ति, मलांगड़ से 50 वर्षीय महिला व उसका 31 वर्षीय बेटा, थानाकलां से 55 वर्षीय पुरुष, 75 व 49 वर्षीय 2 महिलाएं, बौल से 54 वर्षीय पुरुष व उसकी 52 वर्षीय पत्नी, मझेड़ से 35 व 37 वर्षीय 2 महिलाएं, घुघणकलां से 26 व 37 वर्षीय 2 पुरुष व 50 वर्षीय महिला, जखेड़ा से 37 वर्षीय पुरुष, संतोषगढ़ से 85 वर्षीय महिला, बाथड़ी से 26 वर्षीय पुरुष व 53 वर्षीय महिला, झोहड़ोवाल से 28 वर्षीय महिला, हरोली से 56 वर्षीय महिला, अम्ब रोड वार्ड नंबर एक ऊना से 7 वर्षीय बच्ची व 6 वर्षीय बच्चा, सलोह से 21 व 51 वर्षीय 2 पुरुष, कांटे से 25 वर्षीय पुरुष, सिंगा से 26 वर्षीय पुरुष, कांगड़ से 56 वर्षीय पुरुष, ऊना शहर रैड लाइट चौक के पास से 17, 19 व 21 वर्षीय 3 युवक, कुठेड़ा खैरला से 52 वर्षीय महिला, अम्ब से 36 वर्षीय महिला, धुसाड़ा से 36 वर्षीय पुरुष व 32 वर्षीय महिला, पंजोआ लडोली से 31, 26 व 75 वर्षीय 3 पुरुष, ईसपुर से 42 वर्षीय पुरुष, नकड़ोह से 55 व 30 वर्षीय 2 महिलाएं, चक्कसराय से 60 वर्षीय महिला, जबेहड़ से 3 वर्षीय बच्चा, 10 व 12 वर्षीय 2 बच्चियां, 16 वर्षीय किशोरी, 19, 20, 41, 45 व 70 वर्षीय 5 महिलाएं व 18, 21, 22 व 49 वर्षीय 4 पुरुष, मोइन देहरा से 42 वर्षीय पुरुष, छपरोह से 50 वर्षीय महिला व पोलियां पुरोहितां से 47 वर्षीय पुरुष शामिल है।

सोमवार को हुए आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में पॉजिटिव आए 92 लोगों में कुठियाड़ी से 45 वर्षीय महिला, अम्ब से 30 वर्षीय पुरुष, अम्ब से 6 वर्षीय बच्ची, कुठेड़ा खैरला से 66 वर्षीय पुरुष व 9 वर्षीय बच्ची, जबेहड़ से 44 वर्षीय पुरुष, ठठल से 35 वर्षीय पुरुष व 32 वर्षीय उसकी पत्नी, संतोषगढ़ से 54 वर्षीय पुरुष, दौलतपुर चौक से 41 व 45 वर्षीय 2 महिलाएं, मवा सिंधिया से 8 वर्षीय बच्चा, 57 वर्षीय पुरुष, दियोली से 22 वर्षीय पुरुष, गगरेट से 29 व 28 वर्षीय 2 महिलाएं, 30 वर्षीय पुरुष व 4 वर्षीय बच्चा, अम्बोटा से 37 वर्षीय पुरुष, गगरेट से 28 वर्षीय महिला, हमीरपुर से 33 वर्षीय पुरुष, फतेहपुर भद्रकाली से 28 वर्षीय पुरुष, टटेहड़ा से 33 वर्षीय पुरुष, कुनेरन से 23 वर्षीय महिला, दियोली से 44 वर्षीय महिला, डंगोह खास से 63 वर्षीय पुरुष, पंजोआ से 43 वर्षीय महिला, पतेहड़ से 43 वर्षीय पुरुष, थनीकपुरा से 50 वर्षीय पुरुष, पंजोआ से 15 वर्षीय किशोर, मैड़ी से 36 वर्षीय महिला, आदर्श नगर अम्ब से 32 वर्षीय महिला, ङ्क्षगडपुर मलौण से 15 व 16 वर्षीय 2 किशोर, 71 वर्षीय पुरुष, 36-36 वर्षीय 2 महिलाएं, 13 वर्षीय बच्ची, बेहड़ भटेड से 10 वर्षीय बच्ची व 17 वर्षीय किशोरी व 73 वर्षीय पुरुष, नारी अम्ब से 52 वर्षीय महिला, देहरा से 32 वर्षीय पुरुष, समनोली से 30 वर्षीय पुरुष, अप्पर देहलां से 27 वर्षीय पुरुष, संतोषगढ़ से 41 व 45 वर्षीय 2 पुरुष, सनोली से 28 व 52 वर्षीय 2 महिलाएं, भटोली से 28 वर्षीय पुरुष, विभौर साहिब से 32 वर्षीय पुरुष, फतेहपुर से 46 वर्षीय महिला, दियोली से 20 व 52 वर्षीय 2 महिलाएं, अमलैहड़ से 23 वर्षीय पुरुष व 36 वर्षीय महिला, दौलतपुर चौक से 46 वर्षीय पुरुष, गगरेट से 36, 38, 40 व 45 वर्षीय 4 महिलाएं, 29, 35 व 40 वर्षीय 3 पुरुष व 14 वर्षीय किशोर, कुनेरन से 53 व 55 वर्षीय पुरुष व 31 वर्षीय महिला, मवा सिंधिया से 25 वर्षीय महिला, भदसाली से 64 वर्षीय महिला व 36 वर्षीय पुरुष, नंगल खुर्द से 18 वर्षीय किशोर, बाथड़ी से 32 वर्षीय महिला, बाथू से 53 वर्षीय पुरुष, भटोली से 30 वर्षीय पुरुष, टाहलीवाल से 58 वर्षीय उद्योग कर्मी, कांगड़ से 32 वर्षीय महिला, खुर्द से 50 वर्षीय पुरुष, संतोषगढ़ से 40 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 5 ऊना से 35 वर्षीय पुरुष, कुठारबीत से 46 वर्षीय पुरुष, समूरकलां से 37 वर्षीय पुरुष, क्षेत्रीय अस्पताल से 51 वर्षीय पुरुष, मैहतपुर से 64 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 6 से 27 वर्षीय पुरुष, प्रेम नगर ऊना से 2 वर्षीय बच्चा व विकास नगर ऊना से 66 वर्षीय पुरुष शामिल है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!