कांगड़ा में 4 और कोरोना संक्रमितों की मौत, 165 नए मरीज आए सामने

Edited By Vijay, Updated: 09 Apr, 2021 08:40 PM

4 deaths and 165 new case of corona in kangra

कांगड़ा में 4 और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। 165 नए मामले आए हैं और 97 मरीज स्वस्थ हुए हैं। लगातार बढ़ते मामलों के चलते एक्टिव केस 1032 हो गए हैं तथा मौतों का आंकड़ा 242 हो गया है। जिला में अब तक 10537 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से...

 धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा में 4 और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। 165 नए मामले आए हैं और 97 मरीज स्वस्थ हुए हैं। लगातार बढ़ते मामलों के चलते एक्टिव केस 1032 हो गए हैं तथा मौतों का आंकड़ा 242 हो गया है। जिला में अब तक 10537 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 9261 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बैजनाथ तहसील के कुंसल गांव की 82 वर्षीय महिला को 7 अप्रैल को टांडा मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला हाईपरटैंशन की मरीज थी, जिसकी मौत हो गई। जिला ऊना के जवार गांव के 80 वर्षीय व्यक्ति को 7 अप्रैल को टांडा मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और यह मरीज भी हाईपरटैंशन की समस्या से ग्रस्त थे, जिनकी 8 अप्रैल सायं मौत हो गई। नौरा तहसील बैजनाथ की 65 वर्षीय महिला 4 अप्रैल को सिविल अस्पताल बैजनाथ में कोविड संक्रमित पाई गई थी, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था, जिनकी शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं 7 अप्रैल को टांडा मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती बरनाला शाहपुर के 75 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था और उनका प्रोटोकॉल के तहत उपचार चल रहा था।

सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना के आए 165 नए मामलों में चचियां पालमपुर की 37 वर्षीय महिला, लाहला पालमपुर के 72 वर्षीय व्यक्ति, जेएनवी पपरोला के 16 वर्षीय 5 लड़के व 16 वर्षीय एक लड़की, लिंझण का 13 वर्षीय लड़का, 30 व 44 वर्षीय महिला व 3, 5 और 7 साल के बच्चे, पपरोला की 48 वर्षीय महिला, 60 व 73 वर्षीय व्यक्ति, शेरलुहारा देहरा के 69 वर्षीय व्यक्ति व 66 वर्षीय महिला, हार डोगरी रक्कड़ के 37 वर्षीय व्यक्ति, सैंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी की 24-24 वर्षीय युवतियां, लम्बागांव के 48 वर्षीय व्यक्ति, सुनेहत के 34 वर्षीय व्यक्ति व 25 वर्षीय युवक, देहरा की 60 वर्षीय महिला, परागपुर की 78 वर्षीय महिला, कस्बा का 20 वर्षीय युवक, बनखंडी की 24 वर्षीय युवती, जखूंडी देहरा के 72 वर्षीय व्यक्ति व 67 वर्षीय महिला, देहरा की 50 व 60 वर्षीय महिलाएं, पाइसा का 24 वर्षीय युवक, दाड़ी धर्मशाला की 15 वर्षीय लड़की व 41 व 71 वर्षीय महिलाएं और 52 व 42 वर्षीय व्यक्ति, मकड़ाहन के 93-93 वर्षीय व्यक्ति, सकरी बैजनाथ के 41 वर्षीय व्यक्ति, दुनेरा की 71 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं टूंडी सिहुंता चम्बा के 37 वर्षीय व्यक्ति, ज्योल जसवां के 70 वर्षीय व्यक्ति, तलाता फतेहपुर की 19 वर्षीय युवती, उथड़ूग्राम रमेटी देहरा की 25 वर्षीय युवती शामिल है।

इसी तरह पीएनबी धर्मशाला का 58 वर्षीय कर्मचारी, धर्मशाला के 37, 46 व 49 वर्षीय व्यक्ति, गुरुद्वारा धर्मशाला की 49 व 23 वर्षीय महिलाएं व 14 वर्षीय लड़का, शिव विहार कालोनी कांगड़ा के 32 वर्षीय व्यक्ति, बरहूं नैहरनपुखर की 43 वर्षीय महिला व 18 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय व्यक्ति व 9 साल का बच्चा, जोल जंडौर जसवां के 40 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल काॅलेज से 46 वर्षीय महिला, खनियारा धर्मशाला की 33 वर्षीय महिला, मावा कुंदली का 21 वर्षीय युवक, नलेटी के 74 व 58 वर्षीय व्यक्ति व 57 वर्षीय महिला, कश्मीर हाऊस धर्मशाला के 48 वर्षीय व्यक्ति, चीलगाड़ी धर्मशाला की 44 वर्षीय महिला व 13 साल की लड़की, 9 साल की बच्ची, नूरपुर वार्ड 3 से 18 वर्षीय युवती, सुधेड़ धर्मशाला से 36 वर्षीय व्यक्ति, हारबाग परागपुर का 16 वर्षीय लड़का, बरहूं देहरा की 60 वर्षीय महिला व 7 साल की बच्ची, सिद्धपुर धर्मशाला के 44 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 7 कांगड़ा का 22 वर्षीय युवक, नलेटी की 55 व 33 वर्षीय महिलाएं, जीएसएनएमएचसी कांगड़ा की 22 वर्षीय युवती, चुधरेड़ देहरा का 21 वर्षीय युवक व 24 वर्षीय युवती, 55 वर्षीय महिला, निजी स्कूल नड्डी का 17 व 19 वर्षीय युवक, धर्मशाला के 32 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला का 28 वर्षीय युवक, डाडासीबा की 75 वर्षीय महिला व 7 साल की बच्ची, मैक्लोडगंज की 30 वर्षीय महिला, चीलगाड़ी का 14 साल का लड़का, धर्मशाला की 33 वर्षीय महिला, कोपड़ा नूरपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति, हटवास नगरोटा बगवां का 18 वर्षीय युवक शामिल है।

वहीं भडवार नूरपुर का 27 वर्षीय युवक, नूरपुर के 33 वर्षीय व्यक्ति, बण नागनी नूरपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, 2 व्यक्ति एक महिला, चमेटी कूहना के 80 वर्षीय व्यक्ति, हार नैहरनपुखर के 39 वर्षीय व्यक्ति, कोलापुर चामुखा के 64 वर्षीय व्यक्ति, डरोह के 69 वर्षीय व्यक्ति व 62 वर्षीय महिला, बडघवार भवारना के 57 वर्षीय व्यक्ति व भवारना की 42 वर्षीय महिला संक्रमित हुए हैं। कथेडू चढियार की 52 वर्षीय महिला, बूसल बड़ोह के 42 वर्षीय व्यक्ति, सरोत्री की 25 वर्षीय युवती, परागपुर के 67 वर्षीय व्यक्ति, ढलियारा के 30 वर्षीय व्यक्ति, नलेटी के 34 वर्षीय व्यक्ति व 7 साल की बच्ची, वार्ड 3 पुराना कांगड़ा के 42 वर्षीय व्यक्ति, नटेहड़ कांगड़ा की 28 वर्षीय युवती, 7 साल की बच्ची, 7 माह का बच्चा व 60 वर्षीय व्यक्ति, उज्जैन सेवकारा कांगड़ा के 49 वर्षीय व्यक्ति, घुरकड़ी कांगड़ा के 48 वर्षीय व्यक्ति, भनियार शाहपुर की 21 वर्षीय युवती, बरवाला धर्मशाला के  34 वर्षीय व्यक्ति, बासा नगरोटा सूरियां का 16 साल का लड़का, चंगान बैजनाथ के 50 वर्षीय व्यक्ति, मसोटी नलेटी देहरा की 65 वर्षीय महिला, लाहडू की 19 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा कोतवाली बाजार धर्मशाला की 33 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-3 नगरोटा बगवां के 34 वर्षीय व्यक्ति, धोग मंडी की 23 वर्षीय युवती, पपरोला के 28 वर्षीय युवक, बनाल बरोट फतेहपुर की 46 वर्षीय महिला, रैहन की 59 वर्षीय महिला, परौल फतेहपुर के 30 वर्षीय व्यक्ति, एलआईसी स्टाफ क्वार्टर जनपथ दिल्ली के 49 वर्षीय व्यक्ति, कमला सिहुंता चम्बा की 48 वर्षीय महिला, नंदपुर भटोली की 61 वर्षीय महिला, दाडऩू धर्मशाला की 75 वर्षीय महिला, गमरु धर्मशाला की 55 वर्षीय महिला, चड़ी रोड धर्मशाला की 57 वर्षीय महिला, गाहलियां के 30 वर्षीय व्यक्ति, बडियारा के 50 वर्षीय व्यक्ति, सरोह धर्मशाला के 18 व 20 वर्षीय युवक, जमानाबाद के 45 वर्षीय व्यक्ति, बंडी की 40 वर्षीय महिला व 14 साल का लड़का और 2 साल की बच्ची, रामनगर के 42 व 47 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी की 48 वर्षीय महिला, करेरी का 22 वर्षीय युवक, गंगथ की 51 वर्षीय महिला, भलूण की 35 वर्षीय महिला, दूमाल के 26 वर्षीय युवक, मैक्लोडगंज का 27 वर्षीय युवक, एचपीबीओएसई जवाहर नगर धर्मशाला के 38 वर्षीय व्यक्ति और 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!