कांगड़ा में 4 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, 133 नए मरीज आए सामने

Edited By Vijay, Updated: 18 Apr, 2021 10:27 PM

4 deaths and 133 new case of corona in kangra

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन जिला के 4 कोरोना मरीजों ने रविवार को दम तोड़ दिया। मरीज विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त तथा अस्पताल में भर्ती किए जाने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रविवार को पठानकोट, रोहतक तथा मध्य...

धर्मशाला (तनुज): डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन जिला के 4 कोरोना मरीजों ने रविवार को दम तोड़ दिया। मरीज विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त तथा अस्पताल में भर्ती किए जाने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रविवार को पठानकोट, रोहतक तथा मध्य प्रदेश के 5 मरीजों सहित 133 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। पुराना कांगड़ा में 16 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि गगल निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति को 16 अप्रैल को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था। मरीज हृदय रोग से ग्रस्त था तथा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। ज्वालामुखी के बस्सी के 77 वर्षीय व्यक्ति मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था तथा रविवार सुबह टीएमसी में उनकी मौत हो गई। नूरपुर के जौंटा निवासी 52 वर्षीय मरीज को 14 अप्रैल को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था लेकिन रविवार को उनकी मौत हो गई। इसके अलावा पालमपुर के चौकी ठाके के 77 वर्षीय व्यक्ति को 17 अप्रैल को धर्मशाला कोविड केयर अस्पताल से टीएमसी रैफर किया गया था तथा रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।

सीएमओ ने बताया कि रविवार को रामपुर तहसील ऊना के 60 वर्षीय व्यक्ति, कंडी भुगनाड़ा के 32 वर्षीय व्यक्ति, पठानकोट के 45, 40 व 36 वर्षीय व्यक्ति, टांडा का एक मामला, कथोली की 34 वर्षीय महिला, नगरोटा सूरियां के 23 वर्षीय युवक, रोहतक के 53 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 5 कम्बी गली का 9 साल का बच्चा, एक महिला, घरियां का व्यक्ति, जोंडा के 37 वर्षीय व्यक्ति, बिलासपुर की 81 वर्षीय महिला, हटली गुम्मर ज्वालामुखी के 24 वर्षीय व्यक्ति, सलेहर डोहग देहरियां के 50 वर्षीय व्यक्ति, एमएच योल की 22 वर्षीय युवती, नादौन का 1 साल का बच्चा, इंदौर (मध्य प्रदेश) के 32 वर्षीय व्यक्ति, सीओ/ओसी यूनिट 09 की 56 वर्षीय महिला, धर्मशाला तहसील के अंतर्गत योल के 27 वर्षीय युवक, मंदल के 22 वर्षीय व्यक्ति, चैतड़ू की 19 वर्षीय युवती, नरवाणा योल कैंट के 45 वर्षीय व्यक्ति, झियोल का 1 व 10 साल के बच्चे, खनियारा की 35 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय व्यक्ति, कोतवाली बाजार की 49 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

पुराना कांगड़ा की 75 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, 10 साल का बच्चा, 70 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय व्यक्ति, 47 वर्षीय महिला, 24-29 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवती, 65 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय व्यक्ति, 4 साल का बच्चा, केयर ऑफ  डीएसपी ऑफिस कांगड़ा की 32 वर्षीय महिला, कांगड़ा तहसील के घुरकड़ी के 48 वर्षीय व्यक्ति, चंदुआ के 32 वर्षीय व्यक्ति, छोटी भेर गाहलियां के 53 वर्षीय व्यक्ति, रनखस सेराथाना कांगड़ा के 70 वर्षीय व्यक्ति, होशियारपुर रोड कांगड़ा का 19 वर्षीय युवक, हाऊसिंग बोर्ड कांगड़ा की 38 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय व्यक्ति व 19 वर्षीय युवक, मेन बाजार कांगड़ा का 49 वर्षीय व्यक्ति, सिविल अस्पताल कांगड़ा के विपरीत 73 व 80 वर्षीय व्यक्ति, मटौर के 60 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के 49 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के 23 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय व्यक्ति व 64 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

 पालमपुर के वार्ड 5 के 24 वर्षीय युवक, विवेकानंद मेडिकल इंस्टीच्यूट पालमपुर की 66 व 57 वर्षीय महिलाएं, पालमपुर के ङ्क्षलझण की 76 वर्षीय महिला, मनसिम्बल भवारना का 16 साल का लड़का, नूरपुर तहसील के अंतर्गत छत्तरोली जसूर का 31 वर्षीय व्यक्ति, केरना पंजाड़ा के 36 वर्षीय व्यक्ति व 4 साल का बच्चा, जसूर एसबीआई बैंक के समीप से 60 वर्षीय महिला, छतरोली के 33 वर्षीय व्यक्ति व 11 साल की लड़़की, औंद के 42 वर्षीय व्यक्ति, जसूर के 20 वर्षीय युवक व 23 वर्षीय युवती और 56 वर्षीय व्यक्ति, भलून के 42 वर्षीय व्यक्ति, जसूर के 42 वर्षीय व्यक्ति, बराल के 59 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बीडीओ ऑफिस परागपुर के 51 वर्षीय व्यक्ति व 53 वर्षीय महिला, गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल परागपुर की 53 वर्षीय महिला, अप्पर परागपुर के 72, 37 वर्षीय व्यक्ति, 43 व 36 वर्षीय महिलाएं, 16 वर्षीय लड़का, 7 व 14 वर्षीय लड़कियां, परागपुर की 48 व 25 वर्षीय महिलाएं, हार नैहरनपुखर की 9 साल की बच्ची, गुरनबाड़ डाडासीबा का 45 वर्षीय व्यक्ति, डाडासीबा की 15 साल की लड़की, जटोली चामुख रक्कड़ के 51 वर्षीय व्यक्ति, सूरजपुर ढलियारा का 75 वर्षीय व्यक्ति व 73 वर्षीय महिला व 15 साल का लड़का, राजगढ़ देहरा का 57 वर्षीय व्यक्ति, रक्कड़ की 27 वर्षीय युवती, कलोहा रक्कड़ के 30 वर्षीय व्यक्ति, गरली रक्कड़ का 40 वर्षीय व्यक्ति, चमेटी कूहना का 73 वर्षीय व्यक्ति, कलोहा रक्कड़ का 32 वर्षीय व्यक्ति, नैहरनपुखर का 44 वर्षीय व्यक्ति, रोड़ी-कोड़ी चनौर का 29 वर्षीय युवक, बरोट का 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

फतेहपुर तहसील के घोली का 63 वर्षीय व्यक्ति, बाथरी लोहारा की 10 साल की बच्ची, इंदौरा तहसील के अंतर्गत पिंडपाधियां भोग्रवां के 56 वर्षीय व्यक्ति, बाड़ी की 84 वर्षीय महिला, गोलवां का 40 वर्षीय व्यक्ति, तहसील ज्वाली के अंतर्गत ढन की 35 वर्षीय महिला, सिद्धपुरघाड़ का 63 वर्षीय व्यक्ति, ज्वाली का 29 वर्षीय युवक व 21 वर्षीय युवती, ढुगियारी गग्गल का 2 साल का बच्चा, सनौरां गग्गल का 34 वर्षीय व्यक्ति, मरेरा तहसील जयसिंहपुर की 21 वर्षीय युवती, नगरोटा बगवां वार्ड नंबर-3 का 48 वर्षीय व्यक्ति व 51 वर्षीय महिला, अप्पर भलवाल त्यामल का 6 साल का बच्चा, 3 साल की बच्ची, 63 वर्षीय महिला, 26-29 वर्षीय युवती,  बस्सी जम्बल के 32 वर्षीय व्यक्ति, 74 वर्षीय व्यक्ति, 1 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला में रविवार को 153 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जबकि अभी तक 12184 कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें से 10147 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 266 की मृत्यु हो गई है। जिला कांगड़ा में 1769 एक्टिव मरीज हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!