मनिकर्ण और आनी में 2 किलो 958 किलोग्राम चरस सहित 4 गिरफ्तार

Edited By prashant sharma, Updated: 13 Jun, 2021 12:00 PM

4 arrested with 2 kg 958 kg charas in manikarn and ani

कुल्लू पुलिस ने चरस माफियों पर शिकंजा कसते हुए अलग अलग जगह से 2 किलो 958 किलोग्राम चरस के साथ 4 लोगों को धरदबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण पुलिस की एक टीम शांगणा पुल के पास नाकाबन्दी और गश्त पर मौजूद थे।

कुल्लू (संजीव जैन) : कुल्लू पुलिस ने चरस माफियों पर शिकंजा कसते हुए अलग अलग जगह से 2 किलो 958 किलोग्राम चरस के साथ 4 लोगों को धरदबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण पुलिस की एक टीम शांगणा पुल के पास नाकाबन्दी और गश्त पर मौजूद थे। सुबह तड़के करीब 3.25 बजे एक गाड़ी वरशैणी की तरफ से आ रहीर थी। पुलिस ने टीम ने इसे पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को देखते ही चालक घबरा गया। गाड़ी में चालक के अलावा 2 युवक और सवार थे। चालक पर पुलिस को शक हुआ तो गाड़ी कार आॅल्टो सफेद नम्बर एचआर 21 ई 5096 की तलाशी ली तो उसमे सवार युवकों से 1 किलो 939 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि चालक ने अपना नाम संदीप पुत्र चोवा सिंह निवासी मकान थाना व त0 नारनोंद जिला हिसार हरियाणा उम्र 24 साल बताया जबकि गाड़ी में सवार प्रवीण कुमार पुत्र सुरेश कुमार त0 थाना नारनोंद जिला हिसार हरियाणा व उम्र 23 साल जो कार चालक के पीछे बैठा तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी थाना व त0 नारनोंद जिला हिसार हरियाणा उम्र 19 साल बताया।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि तीनों के गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि दूसरा मामला जिला कुल्लू के आनी का है। जहां पुलिस ने शनिवार रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर आनी के शमशर चैक पर नाका लगया हुआ था। 11.30 बजे रात एक व्यक्ति गुगरा च्वाई सड़क से पैदल अकेला आया। पुलिस ने इस व्यक्ति के पास अवैध वस्तु होने का शक था। व्यक्ति को नाकाबन्दी से 10-15 कदम की दूरी पर काबू किया तथा हाथ में उठाये पे रंग के कैरी बैग को खोल कर चैक किया तो कैरी बैग के अन्दर लिफाफे में कुल 1 किलो 19 ग्राम चरस बरामद की गई। जिस पर अभियोग उपरोक्त पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मोहर सिंह पुत्र दौलत राम गांव डगूट डा0 जाऔं तै0 आनी जिला कुल्लू व उम्र 45 पंजीकृत थाना आनी किया गया। और उक्त व्यक्ति पर मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी करवाई अमल में लाई जा रही है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!