Edited By Vijay, Updated: 31 Dec, 2020 09:20 PM
जिला कांगड़ा में वीरवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 39 नए मामले सामने आए हैं। उक्त मामलों के चलते अब जिला में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 7739 पहुंच गया है, जिसमें से 537 एक्टिव केस हैं। वहीं 7016 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं जबकि 186 लोगों की मौत...
धर्मशाला (ब्यूरो): जिला कांगड़ा में वीरवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 39 नए मामले सामने आए हैं। उक्त मामलों के चलते अब जिला में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 7739 पहुंच गया है, जिसमें से 537 एक्टिव केस हैं। वहीं 7016 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं जबकि 186 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को लोअर पाखी बैरघट्टा के 49 वर्षीय व्यक्ति व 44 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां के 38 व 62 वर्षीय व्यक्ति, होल्टा के समीप 67 वर्षीय व्यक्ति, कृषि विवि के 55 वर्षीय व्यक्ति, जमूला रझूं की 48 वर्षीय महिला, मारंडा के 30 वर्षीय व्यक्ति, पंचरुखी बाजार की 34 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां के 74 वर्षीय व्यक्ति, सुनेहड़ बैजनाथ के 62 वर्षीय व्यक्ति, कृषि विश्वविद्यालय के 59 वर्षीय व्यक्ति, रक्कड़ की 52 वर्षीय महिला, सकोह धर्मशाला के 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके अलावा कियारी शाहपुर की 41 वर्षीय महिला, भडियाड़ा कांगड़ा के 58 वर्षीय व्यक्ति, बड़देहरा जिला ऊना की 45 वर्षीय महिला, अब्दुल्लापुर कांगड़ा की 32 वर्षीय महिला, लंडियाड़ा डाडासीबा के 57 वर्षीय व्यक्ति, तियारा के 31 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 4 वाल्मीकि मोहल्ला कांगड़ा की 36 वर्षीय महिला, सदवां की 56 वर्षीय महिला, अप्पर सकोह के 40 वर्षीय व्यक्ति व 6 साल का बच्चा, दाड़ी का 24 साल का युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
वहीं सिहूनी ज्वाली के 38 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 3 मेन मार्कीट पालमपुर की 76 वर्षीय महिला, नैन तहसील पालमपुर के 83 वर्षीय व्यक्ति, घुग्घर टांडा कालोनी का 23 वर्षीय युवक, वीएनएच बस्ती भदरोआ के 48 वर्षीय व्यक्ति व 42 वर्षीय महिला, अप्पर सकोह के 85 वर्षीय व्यक्ति, श्यामनगर धर्मशाला की 58 वर्षीय महिला, फकेड़ मझीण की 32 वर्षीय महिला, 339 फील्ड अस्पताल के 41 व 35 वर्षीय व्यक्ति, सिविल लाइन धर्मशाला के 77 वर्षीय व्यक्ति, गुरनवाड़ डाडासीबा की 29 वर्षीय महिला और टिक्कर तहसील रक्कड़ के 33 वर्षीय व्यक्ति वीरवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।