कांगड़ा में 1 साल की बच्ची सहित कोरोना के 38 नए मरीज

Edited By Vijay, Updated: 26 Dec, 2020 09:16 PM

38 new case of corona in kangra

जिला कांगड़ा में शनिवार को कोरोना के 38 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को रजोल शाहपुर के 31 वर्षीय व्यक्ति, गंगथ नूरपुर की 65 वर्षीय महिला, बटोली की 29 वर्षीय महिला, गंगथ के 51 वर्षीय...

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में शनिवार को कोरोना के 38 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को रजोल शाहपुर के 31 वर्षीय व्यक्ति, गंगथ नूरपुर की 65 वर्षीय महिला, बटोली की 29 वर्षीय महिला, गंगथ के 51 वर्षीय व्यक्ति, बछल चौबीन बैजनाथ के 65 वर्षीय व्यक्ति, सोहगा लपियाना की 53 वर्षीय महिला, रेहलू के 56 वर्षीय व्यक्ति व 57 वर्षीय महिला और डिब्बर लपियाना की 23 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय महिला, 10 साल का बच्चा शामिल हैं।

इसके अलावा लियूंडा के 52 वर्षीय व्यक्ति, कमलेहड़ पालमपुर के 28 वर्षीय युवक और कुशमल पालमपुर के 42 वर्षीय व्यक्ति, लम्बागांव जयसिंहपुर की 45 वर्षीय महिला, उपरला इंदपुर के 58 व 49 वर्षीय व्यक्ति, इंदपुर इंदौरा के 38 वर्षीय व्यक्ति, सोहरा के 51 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर के 50 वर्षीय व्यक्ति, चन्नौर के 45 वर्षीय व्यक्ति, तियारा के 45 वर्षीय व्यक्ति, खैरियां देहरा की 55 वर्षीय महिला, कुट फतेहपुर की 35 वर्षीय महिला व 9 साल का बच्चा, भन्ना बेरी थुरल की 65 वर्षीय महिला, अंबिका विहार कांगड़ा की 1 साल की बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई है।

वहीं सकोह धर्मशाला की 38 वर्षीय महिला, भवारना की 25 वर्षीय युवती, सलोह के 60 वर्षीय व्यक्ति, भाली की 52 वर्षीय महिला, मझीण के 26 वर्षीय युवक, गरली रक्कड़ की 38 वर्षीय महिला, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी कांगड़ा का 18 वर्षीय युवक व 47 वर्षीय महिला, दुनरोपा मुंगल के 47 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कॉलेज की 44 वर्षीय महिला तथा दाडऩू धर्मशाला का 28 वर्षीय युवक भी शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!