कांगड़ा में 37 नए कोरोना संक्रमित, जानिए आज कितने हुए स्वस्थ

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 30 Sep, 2020 09:37 PM

37 new corona infected patients arrived in the district

जिला कांगड़ा में बुधवार को कोरोना संक्रमित 37 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही जिला में बुधवार को 143 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ हुए अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में ही थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बुधवार...

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में बुधवार को कोरोना संक्रमित 37 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही जिला में बुधवार को 143 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ हुए अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में ही थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जबकि 143 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुधेड़ का 45 वर्षीय व्यक्ति, बड़ोह की 29 वर्षीय महिला, कांगड़ा के वार्ड नंबर 7 का 1 वर्ष का बच्चा, पालमपुर के टांडा राजपुर का 41 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा पालमपुर के भट्टू 79 वर्षीय व्यक्ति, 77 वर्षीय महिला व 15 वर्ष की बच्ची, भवारना का 57 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के रायपुर का 15 वर्ष का बच्चा व 12 वर्ष की बच्ची, भवारना की 33 वर्ष की महिला, शाहपुर के कुठमा बंडी का 30 व 62 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर की 69 वर्षीय महिला, डधोली के हार का 50 वर्षीय व्यक्ति, लंज के कोडिय़ां का 36 वर्षीय व्यक्ति, रिहालपुरा का 50 वर्षीय व्यक्ति, घरोह का 60 व 56 वर्षीय व्यक्ति, रैत का 59 वर्षीय व्यक्ति, देहरा के नलेटी की 44 वर्षीय महिला, पीरसलूही के मर्रेर की 74 वर्षीय महिला व 41 वर्षीय व्यक्ति, देहरा के प्रागपुर का 25 वर्षीय युवक, कांगड़ा के अटारा के भंदोरी की 75 व 44 वर्षीय महिला तथा 69 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के जस्सूर का 36 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर का 29 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा के फकलोह की 70 वर्षीय महिला, धर्मशाला के लोअर सकोह का 45 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला का 54 वर्षीय व्यक्ति, जवाली के कुठेड़ के ध्याला का 56 वर्षीय व्यक्ति, खोला कांगड़ा का 23 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां का 42 वर्षीय व्यक्ति, एमएच पालमपुर से 35 वर्षीय व्यक्ति व नगेहड़ बैजनाथ से 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!