10वीं Maths की परीक्षा में फेल हुए 35% Student

Edited By Ekta, Updated: 05 May, 2019 09:42 AM

35 students fail in the 10th maths exam

प्रदेश में गणित विषय में छात्र कमजोर होते जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में करीब 35 फीसदी छात्र गणित में ही फेल हो गए हैं। बोर्ड ने विषय वाइज पास परसैंटेज जारी की है। इसके अनुसार 10वीं के घोषित हुए परिणाम में प्रदेश में...

सोलन (नरेश पाल): प्रदेश में गणित विषय में छात्र कमजोर होते जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में करीब 35 फीसदी छात्र गणित में ही फेल हो गए हैं। बोर्ड ने विषय वाइज पास परसैंटेज जारी की है। इसके अनुसार 10वीं के घोषित हुए परिणाम में प्रदेश में 37,767 छात्र गणित में ही फेल हो गए। प्रदेश में करीब 1,04,634 छात्रों ने गणित विषय की परीक्षा दी थी जिसमें से 68,267 छात्र ही पास हुए जबकि शेष अन्य फेल हो गए हैं। 10वीं की परीक्षा में गणित विषय में सबसे कम 65.12 प्रतिशत छात्र ही पास हुए हैं। इसी तरह विज्ञान विषय भी छात्रों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इस विषय में छात्रों के फेल होने की संख्या काफी है। साइंस में इस बार करीब 26 फीसदी छात्र फेल हुए हैं।

प्रदेश में 1,04,880 छात्रों ने साइंस की परीक्षा दी जिसमें से 77,923 छात्र पास हुए जबकि 28,135 छात्र इस परीक्षा में फेल हो गए । इस तरह से इस परीक्षा में 74.3 फीसदी छात्र ही पास हुए। मजेदार बात यह है कि अंग्रेजी विषय में इस बार प्रदेश के छात्रों ने गणित व साइंस की तुलना में कुछ अच्छा किया है। अंग्रेजी में 23 फीसदी छात्र फेल हुए हैं। प्रदेश में 1,04,845 छात्रों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी जिसमें से 80,622 छात्र उत्तीर्ण हुए जबकि 25,436 छात्र फेल हुए।

अंग्रेजी में इस बार 76.90 फीसदी पास हुए हैं। 10वीं कक्षा में कुल 27 विषय थे। इसमें 5 विषय अनिवार्य हैं और 22 विषय वैकल्पिक हैं। इनमें से छात्रों को दो विषयों का चयन करना है। उर्दू, म्यूजिक (इंस्ट्रूमैंट), तमिल, पंजाबी व मीडिया एंटरटेनमैंट विषय का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है जबकि अन्य वैकल्पिक विषयों का रिजल्ट 90 से 99 फीसदी के बीच रहा है। ऊर्दू में 163, म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंट)14, तमिल 4, पंजाबी 2,206 व मीडिया एंटरटेनमैंट में 117 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

सामाजिक विज्ञान विषय में 15 फीसदी छात्र फेल

सामाजिक विज्ञान विषय में करीब 15 फीसदी छात्र फेल हुए हैं। 1,04,850 छात्रों ने सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी जिसमें से 89,283 छात्र पास हुए जबकि 16,774 छात्र फेल हो गए। इस विषय में प्रदेश के 85.15 फीसदी छात्र पास हुए।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!