हिमाचल में कोरोना से 38 लोगों की मौत, 4609 नए संक्रमित मरीज

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2021 11:21 PM

35 deaths and 4609 new case of corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना से 35 और लोगों की मौत गई है। वहीं कोरोना 4609 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा प्रदेश में एक दिन के अंदर 3007 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। उधर, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत कोराना पॉजिटिव आई हैं।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना से 38 और लोगों की मौत गई है। इस दौरान कांगड़ा में 14 लोगों की मौत कोरोना से हुई है, जिनमें लड़भड़ोल मंडी के 78 वर्षीय व्यक्ति, पनापर पालमपुर की 60 वर्षीय महिला, इच्छी कांगड़ा की 65 वर्षीय महिला, रतन पालमपुर की 72 वर्षीय महिला, अप्पर मैंझा के 70 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धपुर धर्मशाला के 62 वर्षीय व्यक्ति, हंगलोह पालमपुर के 64 वर्षीय व्यक्ति, लाहड़ू थुरल की 72 वर्षीय महिला  रैत शाहपुर के 58 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के 64 वर्षीय व्यक्ति, बलानी कोरला ज्वाली की 27 वर्षीय युवती, धनोटू डढंब शाहपुर की 45 वर्षीय महिला, पंचरुखी वार्ड के 52 वर्षीय व्यक्ति, डूंगा बाजार कांगड़ा की 50 वर्षीय महिला शामिल है।

मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सुंदरनगर और बलद्वाड़ा की 44 वर्षीय दो महिलाएं, सरकाघाट के रखोह की 70 वर्षीय महिला तथा जोगिंद्रनगर व कोटली के 65 व 72 व 63 वर्षीय पुरुष, बिलासपुर के जुखाला तहसील के 32 वर्षीय युवक, हमीरपुर के धनेटा की 57 वर्षीय महिला, शासन के 48 वर्षीय पुरुष तथा कुल्लू के ढालपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति की में मौत हुई है। चम्बा में घाघनी गांव की 79 वर्षीय महिला व मलूरा गांव की 66 वर्षीय महिला की मौत हुई है। आईजीएमसी शिमला में सोलन के 39 वर्षीय व्यक्ति, कोटला पच्छाद के 60 वर्षीय व्यक्ति, अर्की के 57 वर्षीय व्यक्ति, जुब्ब्ल की 65 वर्षीय महिला, बीसीएस की 75 वर्षीय महिला, कैथू की 59 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सोलन में 70 वर्षीय महिला, बरोटीवाला के 75 वर्षीय व्यक्ति व चायल के 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इसके अलावा 88 वर्षीय महिला, जंगलरोपा के 75 वर्षीय व्यक्ति व 81 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

प्रदेश में शनिवार को कोरोना 4609 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में  बिलासपुर के 302, चम्बा के 248, हमीरपुर के 563, कांगड़ा के 1260, किन्नौर के 71, कुल्लू के 117, लाहौल-स्पीति के 15, मंडी के 686, शिमला के 331, सिरमौर के 352, सोलन 403 और ऊना के 261 मरीज शामिल है। इसके अलावा प्रदेश में एक दिन के अंदर 3007 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के 31,893 सक्रिय मामले हैं।

कंगना रणौत आईं कोरोना पॉजिटिव

उधर, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत कोराना पॉजिटिव आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक उन्होंने कोरोना के शुरूआती लक्षण देखते हुए अपना टैस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने अपने आप को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!